Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

निर्मली : डगमारा ओपी बना थाना, वीरपुर डीएसपी ने किया उद‍्घाटन

सुपौल। निर्मली अनुमंडल क्षेत्र में अवस्थित डगमारा ओपी को थाना का दर्जा मिलने के बाद वीरपुर डीएसपी पंकज मिश्र द्वारा फीता काटकर उद्घाटन किया गया। उद्घाटन के क्रम में डीएसपी ने बताया कि अब इससे ग्रामीणों को फायदा होगा। पुलिस बलों की संख्या बढ़ेगी। डगमारा थाना के एसएचओ रामानुज सिंह ने बताया कि थाना का दर्जा मिलने से थाना के सभी कार्य थाना के नियमानुसार संचालित होंगे। मौके पर उपस्थित लोगों ने बताया कि सन 1934 के पूर्व डगमारा थाना हुआ करता था। उस समय भागलपुर जिला हुआ करता था। कोशी की विभीषिका में थाना ध्वस्त हो गया था। वर्ष 1974-75 में डगमारा पंचायत में एक बड़ी घटना हुई थी। जिसके आलोक में सहरसा जिला के प्रशासन द्वारा पुलिस प्रतिनियुक्त किया गया और तब से डगमारा ओपी के रूप में कार्य करने लगा। लोगों ने बताया कि अब प्रशासनिक व्यवस्था में सुधार होगा। मौके पर इंस्पेक्टर राणा विजय, कुनौली थानाध्यक्ष दयानंद मेहता, योगेंद्र पासवान, विनोद पासवान, सुमन कुमार गुप्ता, जदयू प्रखंड अध्यक्ष नथुनी मंडल, रविन्द्र कामत, गंगा प्रसाद साह, जीबछ कामत, दिनेश पासवान, राम कुमार यादव, रंजीत कुमार सिंह आदि मौजूद थे। 

 


कोई टिप्पणी नहीं