सुपौल। महागठबंधन प्रत्याशी चंद्रहास चौपाल के समर्थन में गुरुवार को जिला मुख्यालय स्थित गाँधी मैदान में नामांकन सभा का आयोजन किया गया। सभा को संबोधित करते हुए पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा कि 17 महीने में हमने 05 लाख लोगों को नौकरी दिया। यदि चाचा यदि नहीं पलटते तो अब तक 10 लाख लोगों को नौकरी दे चुके होते। महागठबंधन की सरकार बनी तो एक करोड़ लोगों को नौकरी दिया जायेगा। कहा कि जब हम सरकार में थे, तो तालिमी मरकज, आंगनबाड़ी सेविका-सहायिका, विकास मित्र एवं टोला सेवक का वेतन बढ़ाया। इसके साथ ही साढ़े चार लाख नियोजित शिक्षकों को राज्यकर्मी का दर्जा दिया। यदि उनकी सरकार बनी तो गैस सिलेंडर 500 रूपये में उपलब्ध कराएंगे। अग्निवीर योजना को खत्म किया जायेगा और हर परिवार को 200 यूनिट बिजली मुफ्त में दी जायेगी। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार में लिखने-पढ़ने वाले से लेकर खेलने-धूपने वाले लोगों को भी नौकरी दी गयी। 72 ऐसे लोगों को नौकरी दी गयी, जो खेल में अपनी प्रतिभा का परचम लहराया। यदि कोई खिलाड़ी देश स्तर पर मेडल लाता है तो उसकी बहाली सीधे डीएसपी में की जायेगी। उन्होंने कहा कि वह मुद्दे की बात करते हैं। बेरोजगारी, गरीबी, महंगाई, पलायन, शिक्षा-स्वास्थ्य व रोजगार हमारा मुद्दा है। हमलोग कलम बांट रहे और भाजपा वाले तलवार बांट रहे हैं। कहा कि मोदी जी झूठ बोलने की फैक्ट्री है। वह गोबर को भी हलवा बना सकते हैं। कहा आपके खाते में 15 लाख तो नहीं आया। लेकिन भाजपा के खातों में इलेक्ट्रॉल बांड के तहत करोड़ों रूपये आ गये। विकासशील इंसान पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश सहनी ने कहा कि देश संकट में है। पूर्वजों ने जो हमें आजादी दी, वह आजादी छीनने की कोशिश हो रही है। संविधान को खत्म करने की साजिश चल रही है। मोदी जी 2014 में 02 करोड़ युवाओं को नौकरी देने एवं किसानों की आय दोगुणी करने का वादा किया था, जो वादे खोखले साबित हो गये। कालाधन लाने की बात कह कर लोगों के खाते में 15-15 लाख रूपये देने की बात कही थी, वह बातें आप हमें चंदा दो-हम आपको धंधा देंगे में तब्दील हो गयी। कहा कि 2020 में उनके चार विधायक थे, जिन्हें तोड़ कर उन्हें रोड पर ला दिया। लेकिन वह इससे टूटने वाले नहीं हैं। वह लड़ने के लिये मैदान में उतर चुके हैं। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता व आमजन मौजूद थे।
17 महीने में हमने 05 लाख लोगों को नौकरी दिया, यदि चाचा नहीं पलटते तो 10 लाख लोगों को नौकरी दे चुके होते : तेजस्वी यादव
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)


कोई टिप्पणी नहीं