- भगैत के सबसे बड़ा महानायक हैं बाबा धर्मराज : डॉ अमन
- वसुधैव कुटुंबकम् के पवित्र उद्देश्य पर आधारित है भगैत की मूल भावना
सुपौल। अखिल भारतीय लोकगाथा भगैत महासभा के तत्वाधान में सदर प्रखंड अंतर्गत लौकहा पंचायत के कंचनपुर कजहा गांव स्थित तकनेश्वर बाबा मंदिर प्रांगण में शुक्रवार को भगैत महासम्मेलन का 60वां वार्षिक महाधिवेशन सह जिला स्तरीय सम्मेलन व विष्णु यज्ञ का शुभारंभ किया गया। सम्मेलन का आगाज करते हुए महासभा प्रवक्ता डॉ अमन कुमार ने कहा कि सामाजिक शुद्धता एवं धर्म निरपेक्षता के लिए भगैत वरदान साबित हुई है। समर्थ होकर भी असमर्थ को गले लगाने करूणाभाव भगैत का मूल मंत्र है। सभ्यता व संस्कृति ही किसी भी देश की आत्मा होती है। लोकगाथा भगैत समाज के किसी वर्ग, जाति, धर्म या व्यक्ति विशेष से संबंधित नहीं बल्कि सम्पूर्ण समाज की धरोहर है। डॉ कुमार ने कहा कि लोकगाथा भगैत संस्कृति एवं सभ्यता की रक्षक है। भगैत की मूल भावना वसुधैव कुटुंबकम् के पवित्र उद्देश्य पर आधारित है। अर्थात सभी सुखी हो, सब का कल्याण हो, किसी को दुख प्राप्त नहीं हो। ऐसी ही भावना और विचारों को भगैत के माध्यम से जन-जन में पहुंचाने का कार्य धर्मराज भक्त करते हैं। भगैत के सबसे बड़ा महानायक बाबा धर्मराज हैं। इसे जन सुलभ बनाने के लिए आने वाले दिनों में धर्मराज संदेश त्रिमासिक पत्रिका प्रकाशन किया जाएगा। सम्मेलन में सत्यनारायण मालाकार व उनके धर्मपत्नी के द्वारा विधि विधान पूर्वक पूजा अर्चना की गई।
मौके पर 251 बालिकाओं के द्वारा यज्ञ स्थल से कलश यात्रा में शामिल होकर फुलकाहा, रानीपोखर, कचहा ग्राम का विभिन्न मार्गों पर भ्रमण करते हुए पुन: यज्ञ स्थल पर पहुंची। सम्मेलन में वार्षिक सभापति घिनाय प्रसाद यादव, महंत गजेन्द्र प्रसाद यादव सचिव भुवनेश्वरी यादव, परमेश्वरी यादव, चंदेश्वरी यादव उपसभापति अनंत लाल यादव, ललित नारायण यादव, सुभक लाल यादव वार्षिक मंत्री गोपाल प्रसाद यादव कोषाध्यक्ष रघुनन्दन यादव, लक्ष्मी यादव मासिक सभापति गंगा प्रसाद यादव, गजेन्द्र प्रसाद यादव, यदुनन्दन यादव, रामखेलावन यादव, कदम लाल यादव, रामचन्द्र यादव, खट्टर यादव, कुमोद यादव, कमलेश्वरी प्रसाद यादव, देवनारायण यादव, शिवन यादव, छुतहरू भगत, महेश यादव, रामदेव पंजियार, रंजीत पंजियार, सुरेश पंजियार, श्याम पंजियार, रूदल पंजियार, दिपेन पंजियार, चंद किशोर पंजियार, रामप्रवेश पंजियार, संगीता भारती, खुशबू भारती, रीता भारती श्याम यादव, गोपाल साह, विशुनदेव मेहता, उपेन्द्र साह, अशोक साह, जोगिन्द्र चौधरी, सुरेन्द्र गुप्ता, रामफल मेहता, रामनाथ यादव, रविन्द्र यादव, शंकर भगत आदि उपस्थित थे।



कोई टिप्पणी नहीं