Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

तीन दिवसीय दीना भद्री महोत्सव 2024 का आजान हरदी में हुआ आगाज, निकाली गयी विचार यात्रा



  • दीना-भद्री भारतीय जनजीवन के हैं प्रेरणास्रोत : डॉ अमन

सुपौल। भगवान दीना-भद्री के विचारों को जन-जन में पहुँचाने के उद्देश्य से बुधवार को सदर प्रखंड अंतर्गत आजान हरदी स्थित दीना भद्री मंदिर परिसर में तीन दिवसीय लोक देवता दीना भद्री महोत्सव 2024 का विधिवत आगाज विचार यात्रा निकाल कर किया गया। विचार यात्रा कार्यक्रम स्थल से निकल कर हरदी दुर्गा स्थान, लोरिक धाम, आजान, हरदी के विभिन्न मार्गों पर भ्रमण कर पुनः दीना भद्री मंदिर के प्रागंण में पहुँचा। जिसमें बड़ी संख्या में समाज सेवी, जन प्रतिनिधि, बुद्धिजीवी सहित दीना भद्री के भक्तों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया। शिवेन्द्र सादा की अध्यक्षता में आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए लोरिक विचार मंच के प्रदेश संयोजक डॉ अमन कुमार ने कहा कि दीना भद्री भारतीय जन जीवन के लिए प्रेरणास्रोत है।दीना-भदरी का सम्पूर्ण जीवन जमींदारी-सामन्ती जुल्म के विरूद्ध में बीता। भारत और नेपाल में दीना भद्री की पूजा प्रत्येक साल बड़ी धूमधाम से होती है। दीना भद्री गरीब परिवार के संकट मोचन है। वे ईश्वरीय शक्ति, जन कल्याणकारी कार्य और जनसेवा के कारण लोक देवता के रूप में पूजनीय है। दीना-भद्री शोषित, वंचित, गरीब व पीड़ीत परिवार की रक्षा के कारण समाज के बीच जननायक के रूप में प्रसिद्ध हो गए।


डॉ कुमार ने कहा कि दीना भद्री का जन्म स्थल पड़ोसी राष्ट्र नेपाल अन्तर्गत राजविराज जिला के योगियानगर गॉंव में हुआ था। उनके पिता का नाम कैल सरदार और माता का नाम निरसू देवी था। बचपन से दोनों भाई अद्भूत बलशाली और जुझारू था। दीना और भदरी दोनों सहोदर भाई थे। वे सामन्तवाद, पूँजीवाद, जमींदार, पाखंडवाद और आडम्बर के खिलाफ थे। दर्जनों जमींदार के खिलाफ उन्होंने मुस्तैदी से लड़ाई लड़ने का काम किया। भावी पीढ़ी के लिए दीना-भद्री का विचार काफी प्रासंगिक है। महोत्सव में कालानंद सादा, रामदेव सादा, शम्भू यादव, शशि मंडल, फुलेन्द्र यादव, नरेश राम, अशोक सादा, गणेश यादव, बिरेन्द्र सादा, फूलो सादा, जीतन मंडल, लक्ष्मण मालाकार, मोहन सादा, चन्देश्वरी सादा, फूलचन्द सादा, सुरेश सादा, पवन सादा, किशुन सादा, झोटन सादा, सियाराम सादा, बेचन सादा, दिनेश सादा, रंजीत ठाकुर, सैनी सादा, महेन्द्र सादा, बालकृष्ण सादा, अर्जुन सादा, गोविन्द सादा, कमल सादा, विक्रम सादा, योगेन्द्र सादा, शंकर सादा आदि ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया। 

कोई टिप्पणी नहीं