Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

धूमधाम से मनाया गया विश्व रेडक्रास दिवस, पीड़ितों की सेवा का लिया संकल्प




सुपौल। इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी शाखा सुपौल द्वारा बुधवार को रेड क्रॉस भवन में विश्व रेड क्रॉस दिवस मनाया गया। इस अवसर पर रेड क्रॉस के संस्थापक सर हेनरी डुनांट की जयंती भी मनाई गई। मौके पर मौजूद रेड क्रॉस के चेयरमैन डॉ कन्हैया प्रसाद सिंह के नेतृत्व में सभी अधिकारियों एवं सदस्यों ने सर हेनरी डुनांट के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया। साथ ही आपदा व विपदा की घड़ी में जरुरतमंद लोगों की हर संभव सहायता का संकल्प लिया। रेड क्रॉस के सचिव रामकुमार चौधरी ने बताया कि सर हेनरी डुनांट द्वारा रेड क्रॉस की स्थापना की गई थी। आज यह संस्था दुनिया के 188 देश में कार्यरत है। पीड़ित मानवता की सेवा करना रेड क्रॉस का मुख्य उद्देश्य है। इसलिए बाढ, आपदा, युद्ध एवं अन्य विपदाओं के समय रेड क्रॉस पीडीतों की सहायता कार्य में हिस्सा लेती है।


सुकृति को मिला प्रथम पुरस्कार
रेड क्रॉस दिवस के अवसर पर भाषण प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। कीपिंग ह्यूमैनिटी अलाइव अर्थात मानवता को जीवित रखना विषय पर आयोजित भाषण प्रतियोगिता में आरएसएम पब्लिक स्कूल, राधेश्याम पब्लिक स्कूल, सेंट जेवियर स्कूल, सुपौल उच्च विद्यालय, टीसी उच्च विद्यालय आदि स्कूल के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। प्रतियोगिता के उपरांत निर्णायक मंडल द्वारा दिए गए निर्णय के अनुसार भाषण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान सुकृति सिंह, द्वितीय स्थान रोहित पाठक एवं तृतीय स्थान हर्षित राज ने प्राप्त किया। जिन्हें मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। जबकि सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। इस दौरान रेड क्रॉस के वायस चेयरमैन सुब्रत मुखर्जी, निवर्तमान सचिव अमरेन्द्र कुमार अमर, नगर परिषद के अध्यक्ष एवं रेड क्रॉस के पेट्रोन सदस्य राघवेंद्र झा राघव, पेट्रोन सदस्य संतोष चौहान व गौरव गुप्ता, कोषाध्यक्ष अभय तिवारी, खुर्शीद आलम, जौली खान, दीपिका चंद्रा, अमरनाथ साह आदि मौजूद थे। 


कोई टिप्पणी नहीं