Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

भाजपा नगर मंडल की बैठक संपन्न, बूथ विजय के संकल्प के साथ कार्यकर्ताओं को किया गया जागरूक


सुपौल। भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल सुपौल की एक महत्वपूर्ण बैठक वार्ड संख्या 17 स्थित दिनेश मिश्रा पब्लिक स्कूल में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता राहुल कुमार झा ने की, जिसमें संगठन को मजबूती प्रदान करने तथा आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा जिला उपाध्यक्ष श्री दिलीप कुमार एवं जिला महामंत्री श्री प्रदीप कुमार सिंह 'मुन्ना' ने कहा कि संगठन की जड़ें बूथ स्तर तक मजबूत करनी होंगी। प्रत्येक बूथ पर सशक्त कार्यकर्ताओं की टीम तैयार की जाए तथा पन्ना प्रमुख की जिम्मेदारी स्पष्ट रूप से तय की जाए।

उन्होंने कहा कि "बूथ जीतेंगे तो चुनाव जीतेंगे" इस नारे को लेकर सभी कार्यकर्ताओं को जुटना होगा। आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा को हर सीट पर विजय दिलाने के लिए प्रत्येक कार्यकर्ता को मैदान में सक्रिय रहना है।

बैठक में भाजपा जिला प्रवक्ता रणधीर ठाकुर एवं सुरेंद्र नारायण पाठक ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के सुशासन, विकास और राष्ट्रहित के कार्यों को बूथ स्तर पर जन-जन तक पहुंचाएं। उन्होंने कहा कि आज देश और बिहार में जो विकास की गंगा बह रही है, वह ऐतिहासिक है और इसका संदेश हर घर तक पहुंचाना हमारी प्राथमिकता है।

इस बैठक में संगठन के दिनेश मिश्रा, गौरी शंकर मंडल, राजीव प्रताप ठाकुर, राजधार यादव, विमलेंदु ठाकुर, महेश देव, रंजू झा, राजेश मंडल, विशाल मिश्रा, श्याम पौद्दार, ओम प्रकाश गुप्ता, विनीत सिंह आदि शामिल थे। बैठक का समापन संगठन की मजबूती एवं आगामी चुनाव में विजय के संकल्प के साथ किया गया।


कोई टिप्पणी नहीं