Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

कुनौली पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, 8 वारंटी गिरफ्तार, 50 लीटर से अधिक नेपाली शराब बरामद


सुपौल। समकालीन अभियान के तहत कुनौली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 8 वारंटियों को गिरफ्तार किया है। इस दौरान पुलिस ने 50.1 लीटर नेपाली शराब भी बरामद की है।

कुनौली थाना अध्यक्ष राजू कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि विदेशी शराब की बरामदगी के मामले में अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। वहीं, विभिन्न मामलों में दर्ज प्राथमिकी के आधार पर कई आरोपियों को भी पुलिस ने हिरासत में लिया है।

गिरफ्तार किए गए आरोपियों में कुनौली कांड संख्या 85/25 के तहत परमेश्वर कुमार, अप्राथमिकी कांड संख्या 58/25 के तहत डगमारा निवासी विजय कुमार मुखिया, कुनौली कांड संख्या 59/25 के आरोपी विजय कुमार गोस्वामी, 60/25 के आरोपी नंद किशोर कामत, 54/25 (डगमारा) के रविन्द्र मुखिया और फूलदेव मुखिया, 56/25 के बीरेंद्र कुमार राम तथा 55/25 के बाबू नंद मुखिया शामिल हैं।

थाना अध्यक्ष ने बताया कि पुलिस ने सभी मामलों में संबंधित कागजात जब्त कर लिए हैं और गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में प्रस्तुत कर दिया गया है।

कोई टिप्पणी नहीं