Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

डॉ. एस. के. सुमन ने बी.एस.एस. कॉलेज सुपौल के स्थायी प्राचार्य का कार्यभार संभाला


सुपौल। बी.एस.एस. कॉलेज में शुक्रवार को डॉ. एस. के. सुमन ने 17वें एवं 7वें स्थायी प्राचार्य के रूप में पदभार ग्रहण किया। उन्होंने प्रभारी प्राचार्य प्रो. सुधीर कुमार सिंह से प्रभार लिया। डॉ. सुमन की नियुक्ति विश्वविद्यालय सेवा आयोग द्वारा की गई है। पदभार ग्रहण करने के उपरांत उन्होंने कॉलेज परिसर में स्थित स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

डॉ. सुमन 1996 बैच के प्राध्यापक हैं और उन्होंने अपने करियर की शुरुआत बिहार विश्वविद्यालय से की थी। वर्ष 1999 में वे भूपेंद्र नारायण मंडल विश्वविद्यालय से जुड़े, जहां उन्होंने पी. कॉलेज, मुरलीगंज और बाद में पूर्णिया कॉलेज, पूर्णिया में सेवाएं दीं। पूर्णिया विश्वविद्यालय के गठन के बाद उन्होंने कई प्रशासनिक पदों पर कार्य किया, जिनमें गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज, धमदाहा के प्रभारी प्राचार्य, स्पोर्ट्स इंचार्ज, एनएसएस इंचार्ज, विश्वविद्यालय संकायाध्यक्ष, सीसीडीसी समन्वयक और डीन (मानविकी) शामिल हैं।

प्राचार्य पदभार ग्रहण करने के बाद डॉ. सुमन ने कहा कि बी.एस.एस. कॉलेज का 65 वर्षों का स्वर्णिम इतिहास रहा है। अनुशासन के साथ पठन-पाठन का बेहतर माहौल बनाना और शिक्षा को उच्चतम शिखर पर ले जाना मेरी प्राथमिकता होगी।

इस अवसर पर डॉ. रणधीर कुमार सिंह, डॉ. साईदा बानो, डॉ. पायल आईच, प्रो. अनामिका यादव, डॉ. विवेकानंद सरकार, डॉ. सत्येंद्र राय एवं प्रो. मितेश सिंह सहित अन्य शिक्षक एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।


कोई टिप्पणी नहीं