सुपौल। जिले के पिपरा प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत जगदीश मंडल इंटर कॉलेज कटैया के प्रांगण में रविवार को तैलिक साहू समाज का संगठनात्मक चुनाव संपन्न हुआ। इस अवसर पर समाज के सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
कार्यक्रम के दौरान सुपौल जिला तैलिक साहू सभा के नवमनोनीत जिला संयोजक लक्ष्मीकांत गुप्ता, प्रमंडलीय नेता लक्ष्मी कांत साह एवं प्रदेश उपाध्यक्ष महेंद्र साहू का फूल-माला, चादर और पाग से नागरिक अभिनंदन किया गया।
चुनाव प्रक्रिया में सर्वसम्मति से भूपेंद्र साहू को प्रखंड अध्यक्ष, राम नारायण साहू को महामंत्री एवं संतन साहू को कोषाध्यक्ष चुना गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नीरज गुप्ता ने अपने संबोधन में संगठन की मजबूती पर जोर देते हुए कहा कि तैलिक साहू समाज को अपने अधिकार की लड़ाई के लिए एकजुट होकर संघर्ष करना होगा।
वहीं प्रदेश उपाध्यक्ष महेंद्र साहू ने आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर समाज के लोगों से एकजुटता का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि हम उन नेताओं को ही वोट देंगे, जो हमारी मांगों को मानेंगे और हमारी हिस्सेदारी सुनिश्चित करेंगे। जो हमारी आवाज़ नहीं सुनेंगे, उन्हें हम जवाब देंगे।
जिला संयोजक लक्ष्मीकांत गुप्ता ने समाज में बढ़ती कुरीतियों और विखंडन पर चिंता व्यक्त की और कहा कि जागरूकता लाने के लिए संगठन को आगे बढ़कर काम करना होगा।
कार्यक्रम को पटना तैलिक साहू सभा के पदाधिकारियों सहित पंकज कुमार प्रियदर्शी, राजेंद्र शाह, जगदेव शाह, हरिहर प्रसाद साहू, हरिनंदन साह, रामदत्त साह, जालेसर साह, संतोष साह, राजदेव साह, विपिन कुमार साह, सतेंद्र साह, रामसुंदर साह, अनुज कुमार साह, पूर्व मुखिया कुंदन कुणाल, हीरालाल साह, महेश साह, शिव नारायण साह, रंजीत साह, धर्मेंद्र साह, भगवान साह, रमेश साह, छोटेलाल साह, योगेंद्र साह, सहदेव साह, गणेश प्रसाद साह समेत सैकड़ों लोगों ने संबोधित किया।
इस अवसर पर पूरे प्रखंड क्षेत्र से तैलिक साहू समाज के लोग भारी संख्या में उपस्थित होकर संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया।

कोई टिप्पणी नहीं