Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

राघोपुर : सर्पदंश के शिकार जगदीश सादा की जान बची, परिजन अस्पताल में करते रहे झाड़-फूंक



सुपौल। राघोपुर प्रखंड के हुलास पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या 9 में मंगलवार की दोपहर खेत में काम कर रहे 50 वर्षीय जगदीश सादा को ज़हरीले सांप ने काट लिया। घटना के बाद परिजनों ने तत्काल उन्हें गंभीर अवस्था में राघोपुर रेफरल अस्पताल पहुंचाया, जहां ड्यूटी पर तैनात डॉक्टरों ने बिना देरी किए उन्हें इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कर सर्पदंश का इलाज शुरू किया।

मरीज की हालत नाजुक थी, जिसके चलते डॉक्टरों ने तुरंत 28 एंटीवेनम इंजेक्शन देकर उपचार किया। डॉक्टरों की त्वरित कार्रवाई से मरीज की स्थिति अब स्थिर बताई जा रही है।

इसी बीच इलाज के दौरान मरीज के परिजन एक झाड़-फूंक करने वाली महिला को अस्पताल लेकर आ गए और परिसर में ही झाड़-फूंक की प्रक्रिया शुरू कर दी। अस्पताल स्टाफ और डॉक्टरों ने इसका विरोध करते हुए समझाने की कोशिश की, लेकिन परिजन अंधविश्वास के चलते अपनी जिद पर अड़े रहे।

डॉक्टरों ने बताया कि मरीज की स्थिति शुरू में बेहद गंभीर थी, लेकिन आधुनिक चिकित्सा पद्धति से इलाज के बाद अब वह खतरे से बाहर है। इसके बावजूद परिजनों का झाड़-फूंक पर भरोसा करना समाज में व्याप्त अंधविश्वास और जागरूकता की कमी को दर्शाता है।

कोई टिप्पणी नहीं