Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

त्रिवेणीगंज : कांग्रेस कार्यालय परिसर में मनाई गई गांधी जी की 78वीं पुण्यतिथि



सुपौल। त्रिवेणीगंज बाजार स्थित हाई स्कूल के समीप प्रखंड कांग्रेस कार्यालय परिसर में शुक्रवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 78वीं पुण्यतिथि श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष कौशल यादव ने की।

इस अवसर पर कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने महात्मा गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी तथा उनके विचारों को अपने जीवन में आत्मसात करने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महिला प्रकोष्ठ की प्रखंड अध्यक्ष श्रीमती सुधार रिजल्ट एस ने महात्मा गांधी के बलिदान को स्मरण करते हुए कहा कि गांधी जी अहिंसा के पुजारी थे और उनका मानना था कि अहिंसा ही सबसे बड़ा धर्म है। उन्होंने कहा कि अंग्रेजों के अत्याचारों के बावजूद गांधी जी अपने सिद्धांतों पर अडिग रहे। गांधी जी का कथन था कि “तुम मेरे शरीर को नष्ट कर सकते हो, लेकिन मेरे विचारों को नहीं मार सकते।” उनके ये विचार आज भी समाज और देश को दिशा देने का कार्य कर रहे हैं।

वहीं प्रखंड कांग्रेस महासचिव शंभूनाथ यादव ने कहा कि महात्मा गांधी एक महान व्यक्तित्व थे, जिन्होंने सादगी को अपना जीवन मंत्र बनाया। उन्होंने एक ही धोती में रहकर अपना संपूर्ण जीवन देश सेवा में समर्पित कर दिया। गांधी जी का संदेश था कि जब तक देश के अंतिम व्यक्ति के बदन पर कपड़ा नहीं होगा, तब तक वे स्वयं भी सादगीपूर्ण जीवन जिएंगे। उन्होंने वर्तमान राजनीतिक परिदृश्य पर टिप्पणी करते हुए कहा कि आज कुछ लोग महंगी जीवनशैली अपनाकर खुद को फकीर साबित करने का प्रयास करते हैं, जो गांधी जी के विचारों के विपरीत है।

कार्यक्रम में डॉ. विश्वनाथ श्रॉफ, डॉ. सिद्दीकी, परमानंद यादव, संजय यादव, परमानंद दीक्षित, रमेश सरदार, अजय कुमार, अनिल कुमार यादव, अरविंद कुमार यादव सहित दर्जनों कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने गांधी जी के बताए मार्ग पर चलने तथा सत्य, अहिंसा और सामाजिक न्याय के सिद्धांतों को अपनाने का संकल्प लिया।

कोई टिप्पणी नहीं