Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

वीरपुर अनुमंडल अस्पताल में दो दिनों में 27 महिलाओं का बंध्याकरण

 


सुपौल। अनुमंडल अस्पताल वीरपुर में परिवार नियोजन कार्यक्रम के तहत गुरुवार और शुक्रवार को कुल 27 महिलाओं का सफलतापूर्वक बंध्याकरण किया गया। गुरुवार को चार तथा शुक्रवार को 23 महिलाओं का ऑपरेशन किया गया।

जानकारी देते हुए अनुमंडल अस्पताल के स्वास्थ्य प्रबंधक अविनाश कुमार ने बताया कि गुरुवार को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार चार महिलाओं का बंध्याकरण किया गया। इनमें अररिया जिले के महेशपट्टी निवासी 21 वर्षीय मनिता कुमारी, बसंतपुर प्रखंड के दिनबंधी वार्ड संख्या 13 निवासी 32 वर्षीय पूनम कुमारी, वीरपुर के बिसनपुर वार्ड संख्या 11 निवासी 23 वर्षीय अंशु कुमारी तथा मुजफ्फरपुर जिले के शांभूटा निवासी 25 वर्षीय पूनम कुमारी शामिल हैं।

वहीं शुक्रवार को कुल 23 महिलाओं का पंजीकरण किया गया, जिनका ऑपरेशन समाचार लिखे जाने तक जारी था।

इस संबंध में पूछे जाने पर अनुमंडल अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ. सुशील कुमार ने स्पष्ट किया कि अस्पताल में किसी प्रकार के सर्जिकल धागे या आवश्यक संसाधनों की कोई कमी नहीं है। उन्होंने बताया कि ऑपरेशन के बाद सभी मरीजों को एक समय का भोजन भी उपलब्ध कराया जा रहा है।

कोई टिप्पणी नहीं