Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

किशनपुर : एनएच-327ए पर दो कारों की आमने-सामने टक्कर, दीवार क्षतिग्रस्त, दो घायल


सुपौल। किशनपुर प्रखंड के दक्षिण पंचायत अंतर्गत सोहागपुर गांव के समीप एनएच-327ए पर गुरुवार की रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। दो कारों की आमने-सामने टक्कर में जहां एक घर की ईंट की दीवार क्षतिग्रस्त हो गई, वहीं दो लोग घायल हो गए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, गुरुवार रात करीब 9 बजे सुपौल की ओर से आ रही काले रंग की कार और किशनपुर की ओर से आ रही उजले रंग की कार के बीच सीधी भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों वाहनों के आगे का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के दौरान एक वाहन अनियंत्रित होकर सोहागपुर निवासी रामनाथ साह के घर के समीप पहुंच गया और शौचालय (टट्टी) की ईंट की दीवार को तोड़ दिया।

इस दुर्घटना में कार में सवार दो लोग घायल हो गए, जिन्हें तत्काल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज किया गया। घटना के बाद दोनों वाहन चालक मौके से फरार हो गए। बताया जा रहा है कि बाद में दोनों वाहन मालिकों के बीच आपसी समझौता हो गया और वे अपने-अपने क्षतिग्रस्त वाहन लेकर चले गए। इस संबंध में थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले की जानकारी ली जा रही है और आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

कोई टिप्पणी नहीं