Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

सरकारी सड़क से हटाया गया अतिक्रमण, लोक शिकायत परिवाद का हुआ निष्पादन




सुपौल। जिला लोक शिकायत निवारण कार्यालय में दर्ज परिवाद संख्या-506210116012603970/1A का अंतिम निष्पादन कर दिया गया है। यह परिवाद ग्राम पथरा दक्षिण, प्रखंड पिपरा निवासी बैधनाथ कुमार राय द्वारा 13 अप्रैल 2026 को दायर किया गया था।

परिवाद में सरकारी सड़क की भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग की गई थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए जिला लोक शिकायत निवारण कार्यालय द्वारा अंचल अधिकारी पिपरा से प्रतिवेदन मांगा गया।

अंचल अधिकारी पिपरा ने पत्रांक-1685 दिनांक 20 मई 2026 के माध्यम से जानकारी दी कि मौजा पथरा दक्षिण, थाना संख्या-227 अंतर्गत खाता संख्या-540, खेसरा संख्या-7135, रकवा 01 एकड़ 92 डिसमिल, गैरमजरूआ आम सड़क की भूमि के कुछ हिस्से पर अस्थायी अतिक्रमण पाया गया था।

प्रशासन द्वारा कार्रवाई करते हुए 14 मई 2026 को संबंधित भूमि को अतिक्रमण मुक्त करा दिया गया। इसके बाद परिवादी की शिकायत का पूर्ण समाधान मानते हुए जिला लोक शिकायत निवारण कार्यालय ने परिवाद की कार्यवाही समाप्त कर दी।

इस कार्रवाई से स्थानीय लोगों में संतोष देखा जा रहा है तथा सरकारी सड़क को अतिक्रमण मुक्त होने से आवागमन में भी सुविधा बहाल हुई है।

कोई टिप्पणी नहीं