Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

जिला कृषि टास्क फोर्स की बैठक में योजनाओं की समीक्षा, लक्ष्य के अनुरूप शत-प्रतिशत उपलब्धि सुनिश्चित करने का निर्देश





सुपौल। जिला पदाधिकारी सावन कुमार की अध्यक्षता में गुरुवार को जिला कृषि टास्क फोर्स की बैठक आयोजित की गई। बैठक में कृषि एवं संबद्ध विभागों से संचालित विभिन्न योजनाओं की विस्तारपूर्वक समीक्षा की गई तथा संबंधित अधिकारियों को योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

बैठक में फॉर्मर रजिस्ट्री, कृषि इनपुट, गरमा बीज वितरण, उर्वरक की उपलब्धता, कृषि यांत्रीकरण, मिट्टी जांच, उद्यानिक फसलों, पशुपालन, मत्स्य पालन एवं समग्र गव्य विकास से संबंधित योजनाओं की प्रगति पर चर्चा हुई। जिला पदाधिकारी ने सभी विभागीय पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि विभाग द्वारा प्राप्त लक्ष्यों के अनुरूप योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार करते हुए समय पर शत-प्रतिशत उपलब्धि सुनिश्चित करें।

उन्होंने कहा कि किसानों तक योजनाओं का लाभ पारदर्शी एवं समयबद्ध तरीके से पहुंचे, इसके लिए सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें। साथ ही कृषि क्षेत्र में आधुनिक तकनीक एवं संसाधनों के उपयोग को बढ़ावा देने पर भी बल दिया गया।

बैठक में जिला कृषि पदाधिकारी, जिला सहकारिता पदाधिकारी के प्रतिनिधि, वरीय वैज्ञानिक सह प्रधान कृषि विज्ञान केंद्र सुपौल, उप निदेशक कृषि अभियंत्रण, जिला मत्स्य पदाधिकारी, जिला गव्य विकास पदाधिकारी, जिला पशुपालन पदाधिकारी, सभी कार्यपालक अभियंता सिंचाई प्रमंडल, अनुमंडल कृषि पदाधिकारी, उप परियोजना निदेशक आत्मा सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं