Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

बाढ़ व सुखाड़ को लेकर मुख्यमंत्री ने की उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक, सुपौल प्रशासन अलर्ट मोड में





सुपौल। बिहार में आगामी मानसून एवं संभावित बाढ़-सुखाड़ की स्थिति को देखते हुए 21 मई 2026 को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी बाढ़ एवं सुखाड़ प्रभावित जिलों के साथ महत्वपूर्ण समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई।

बैठक का मुख्य उद्देश्य मानसून पूर्व प्रशासनिक एवं सुरक्षात्मक तैयारियों की समीक्षा करना था। इस दौरान बिहार मौसम सेवा केंद्र, कृषि विभाग, जल संसाधन विभाग, नगर विकास एवं आवास विभाग, डेयरी मत्स्य एवं पशु संसाधन विभाग, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग, पथ निर्माण विभाग तथा स्वास्थ्य विभाग द्वारा बाढ़ पूर्व तैयारियों को लेकर विस्तृत प्रस्तुतीकरण दिया गया।

मुख्यमंत्री ने तटबंधों की सुरक्षा, राहत एवं बचाव सामग्री की उपलब्धता, आश्रय स्थलों की स्थिति, चिकित्सा व्यवस्था तथा पशु चारे की पर्याप्त उपलब्धता की बिंदुवार समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को पूरी सतर्कता बरतने तथा समय रहते सभी आवश्यक सुरक्षात्मक कार्य पूर्ण करने का सख्त निर्देश दिया।

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में सुपौल जिला मुख्यालय से जिलाधिकारी सावन कुमार, पुलिस अधीक्षक शरथ आर. एस., उप विकास आयुक्त सारा अशरफ, अपर समाहर्ता आपदा प्रबंधन मो. तारिक सहित जल संसाधन, आपदा प्रबंधन, स्वास्थ्य, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण एवं अन्य संबंधित विभागों के जिला स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक के बाद जिलाधिकारी ने सुपौल जिले के सभी संबंधित अधिकारियों को अलर्ट मोड पर रहने तथा बाढ़ पूर्व तैयारियों से जुड़े सभी कार्यों का समय पर निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि किसी भी संभावित आपदा की स्थिति में जान-माल की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता होगी और प्रशासन हर परिस्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार रहेगा।

कोई टिप्पणी नहीं