Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

नीट परीक्षा के दौरान सभी पदाधिकारी और कर्मी अपने दायित्‍वों का सतर्कता से करेंगे निर्वहन, परीक्षा की गोपनीयता पहली प्राथि‍मकता

 



सुपौल। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) द्वारा 21 जून 2026 को आयोजित होने वाली NEET (UG) 2026 पुनर्परीक्षा के सफल, स्वच्छ, शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त संचालन को लेकर 18.06.2026 को समाहरणालय सभागार में जिला पदाधिकारी सावन कुमार एवं पुलिस अधीक्षक शरथ आरएस की अध्यक्षता में सभी प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों, पुलिस पदाधिकारियों, केंद्राधीक्षकों एवं संबंधित विभागीय अधिकारियों के साथ ब्रीफिंग बैठक आयोजित की गई।

बैठक में संयुक्त आदेश में वर्णित दिशा-निर्देशों एवं मानक संचालन प्रक्रिया की विस्तार से समीक्षा की गई। जिला पदाधिकारी ने सभी प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों को अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी सतर्कता, निष्पक्षता एवं जवाबदेही के साथ करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि परीक्षा की गोपनीयता एवं शुचिता बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा किसी भी स्तर पर लापरवाही अथवा कदाचार को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

पुलिस अधीक्षक ने परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था, अभ्यर्थियों की फ्रिस्किंग, प्रश्न-पत्रों के सुरक्षित परिवहन एवं विधि-व्यवस्था संधारण से संबंधित आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने सभी पुलिस पदाधिकारियों को संवेदनशीलता एवं सजगता के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन सुनिश्चित करने को कहा।

बैठक में बताया गया कि जिले में निर्धारित सभी परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त संख्या में दंडाधिकारी, पुलिस बल एवं अन्य आवश्यक कर्मियों की प्रतिनियुक्ति की गई है। प्रश्न-पत्रों की प्राप्ति, सुरक्षित भंडारण, वितरण एवं परीक्षा उपरांत उत्तर पुस्तिकाओं के संकलन की प्रक्रिया राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी द्वारा निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुरूप संपादित की जाएगी।

जिला प्रशासन, सुपौल द्वारा अभ्यर्थियों एवं अभिभावकों से अपील की गई है कि वे परीक्षा से संबंधित सभी निर्धारित नियमों एवं निर्देशों का पालन करें तथा किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें। जिला प्रशासन निष्पक्ष एवं कदाचारमुक्त परीक्षा संचालन हेतु पूर्णतः प्रतिबद्ध है।

कोई टिप्पणी नहीं