
सुपौल। जिलाधिकारी सावन कुमार की अध्यक्षता में सोमवार, 12 अक्टूबर 2026 को समाहरणालय स्थित लहटन चौधरी सभागार में जिला स्तरीय साप्ताहिक समीक्षात्मक बैठक आयोजित हुई। बैठक में जिला, अनुमंडल एवं प्रखंड स्तर के पदाधिकारियों ने भाग लिया।
बैठक में न्यायालय वादों, दाखिल-खारिज मामलों, कायाकल्प अभियान, जिला जनता दरबार और जन संवाद की स्थिति की समीक्षा की गई। इसके अलावा राशन कार्ड, एनीमिया अभियान तथा पीएम सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना सहित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति पर चर्चा हुई।
जिलाधिकारी ने सहयोग पोर्टल पर ऑनलाइन प्राप्त आवेदनों के निष्पादन की भी समीक्षा की। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को प्राप्त आवेदनों का समय पर और गुणवत्तापूर्ण निपटारा सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
बैठक में उप विकास आयुक्त इन्द्रवीर कुमार, अपर समाहर्ता-सह-आपदा प्रबंधन मो. तारिक, अपर समाहर्ता सच्चिदानंद सुमन, अपर समाहर्ता-सह-जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी विकाश कुमार, जिला पंचायत राज पदाधिकारी गयानंद यादव, जिला गोपनीय शाखा के विशेष कार्य पदाधिकारी विकास कुमार कर्ण और वरीय उप समाहर्ता पुष्पा कुमारी सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। जिले के बाहर अथवा अन्य स्थानों पर पदस्थापित संबंधित पदाधिकारियों ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से बैठक में भाग लिया।
स्रोत: जिला जनसंपर्क कार्यालय, सुपौल; प्रेस विज्ञप्ति संख्या 778, दिनांक 12 अक्टूबर 2026।
कोई टिप्पणी नहीं