Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

कडी सुरक्षा व्‍यवस्‍था के बीच होगी नीट की परीक्षा, डीएम ने तैयारी का लिया जायजा

     


सुपौल। जिलाधिकारी सावन कुमार एवं पुलिस अधीक्षक शरथ आरएस के द्वारा राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी के तत्वाधान में 21.06.2026  को आयोजित होने वाली NEET (UG) 2026 पुनर्परीक्षा के सफल,स्वच्छ, शांतिपूर्ण एवं कदाचार मुक्त परीक्षा के संचालन हेतु हजारी प्लस टू उच्च विद्यालय गौरवगढ़, TC उच्च विद्यालय चकला निर्मली एवं सुपौल इंजीनियरिंग कॉलेज सुपौल का निरीक्षण किया गया।

 निरीक्षण के क्रम में जिलाधिकारी सुपौल ने तीनों परीक्षा केंद्र के  केंद्राधीक्षकों को निर्देश दिया गया कि परीक्षार्थियों को मुख्य द्वार पर ही जांच कर ली जाए कि वे अपने साथ मोबाइल फोन अथवा चिट पुर्जा छुपा कर तो नहीं ले जा रहे हैं। परीक्षार्थियों को जांचोपरांत के बाद ही परीक्षा हॉल में प्रवेश की अनुमति दी जाए।

 जिलाधिकारी सुपौल द्वारा तीनों केंद्राधीक्षकों को स्पष्ट रूप से निर्देशित किया गया कि परीक्षा के दिन जांच के क्रम में किसी भी केंद्र पर मोबाइल अथवा चिट पुर्जा या किसी प्रकार का अनियमितता पाया जाता है तो संबंधित परीक्षा केंद्र के केंद्राधीक्षकों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।

 जिलाधिकारी द्वारा जिला शिक्षा पदाधिकारी को निर्देश दिया गया कि परीक्षार्थियों के लिए शुद्ध पेयजल की व्यवस्था, अनिवार्य रूप से सुनिश्चित की जाए साथ ही पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था, बेंच डेस्क की उपलब्धता, विद्यालय परिसर, वर्ग कक्ष, शौचालय की साफ सफाई, सभी कमरे में दीवार घड़ी के संबंध में भी आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया।

कोई टिप्पणी नहीं