पिपरा (सुपौल)। सोमवार को स्थानीय गायत्री परिवार पिपरा के तत्वाधान में कलश स्थापना व चौबीस हजार गायत्री मंत्र जाप संकल्प के साथ शारदीय नवरात्रि शुरू हो गई। इस अनुष्ठान में आस पास के गांव से करीब सौ से अधिक संख्या में महिलाएं, लड़कियां व पुरुष सम्मिलित हुए।
गायत्री परिवार के प्रखंड संयोजक उदयचंद्र जायसवाल ने कहा कि इस नारी सशक्तिकरण वर्ष में इतनी बड़ी तादाद में महिलाओं का आध्यात्मिक अनुष्ठान करना उज्जवल भविष्य का सुखद संदेश है। परम पूज्य गुरुदेव पंडित श्रीराम शर्मा ने इक्कीसवीं सदी को नारी सदी कहा था। आज सर्वत्र नकारात्मक दुखद स्थिति है, इसका समाधान नारियों की जागृति से संभव है। क्योंकि नारियों में प्रेम सहिष्णुता त्याग एवं करुणा पाई जाती है। ये भविष्य को संस्कारवान पीढ़ी गढ़ सकती है।
कोई टिप्पणी नहीं