Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

भ्रष्ट अधिकारी के खिलाफ अनवरत लड़ाई जारी रहेगी।

  •  चौघारा में आयोजित हुआ सत्य अहिंशा सम्मेलन। 
  • चौघारा में आयोजित सत्य अहिंसा सम्मेलन के दौरान भ्रष्ट अधिकारी के खिलाफ अनवरत लड़ाई जारी रखने का लिया संकल्प

सुपौल। सदर प्रखंड अंतर्गत चौघारा ग्राम में रविवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और स्वतंत्र भारत के द्वितीय प्रधानमंत्री लाल बहादुर   शास्त्री के जयंती के अवसर पर लोरिक विचार मंच, कोशी विकास मोर्चा एवं वार्ड सदस्य संघ के द्वारा सत्य-अहिंसा सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसका विधिवत उद्घाटन लोरिक विचार मंच के प्रदेश संयोजक डॉ. अमन कुमार, परमेश्वरी यादव, नरेश कुमार, गणेश यादव, कृष्ण कुमार आदि के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया। गांधी जी व शास्त्री जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया गया। प्रदेश कोषाध्यक्ष शम्भू यादव की अध्यक्षता में आयोजित सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए प्रदेश संयोजक डॉ. अमन कुमार ने कहा कि बड़ी से बड़ी मुश्किलों को भी सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चल कर दूर किया जा सकता है।    अहिंसा के मार्ग को अपनाकर अपने हक व हकूक की लड़ाई लड़कर जीत हांसिल कर सकते हैं। जिस प्रकार राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलकर अंग्रेजों को भारत से   खदेड़ने का कार्य किए। उसी प्रकार सुपौल में भ्रष्ट्राचार की गंगोत्री बहाने वाले अधिकारियों को निष्कासित करा कर ही दम लेंगे। कुछ अधिकारी चोर-चोर मौसेरे भाई का खेल-खेल रहें हैं। आम जनता सब जान रही है। जिस दिन सब्र का बाँध टूटेगा उसी दिन उस अधिकारी के खिलाफ भी बिगुल फूंकने का काम करेंगे। ऐसे ही अधिकारी के काले कारनामे के कारण सुपौल वासी लहूलुहान हो चूका है। डॉ. कुमार ने कहा कि अन्याय और भ्रष्टाचार पराकाष्ठा पार कर चुकी हैं। आए दिन धरना प्रदर्शन और सत्याग्रह होते हैं। मांग पत्र व ज्ञापन सौंपी जाती हैं। लेकिन कार्रवाई और सुनवाई नहीं होती है। अन्याय के खिलाफ आवाज उठाना कोई अपराध नहीं बल्कि हमारा धर्म, कर्तव्य व फर्ज है। वक्ताओं ने कहा कि हरदी पूरब पंचायत सरकार भवन के स्थल चयन व निर्माण तथा विकास ने रोड़ा अटकाने वाले अधिकारियों के खिलाफ लगातार संघर्ष जारी रहेगी। सम्मेलन में वार्ड सदस्य मोहन यादव, मनोज शर्मा, रामनाथ मंडल, मुकेश कुमार यादव,अखिलेश कुमार, बेचन राम, उपेन्द्र यादव, गणेश यादव, कमल राम, नरेश राम, पवन साह, जगदेव यादव, प्रदीप यादव, नागो साह, मनोज कुमार शर्मा, सुरेश सादा, उपेन्द्र शर्मा, राजेश मंडल, मोहन सादा, शशि मंडल, मो. साबीर, मो. समसुल, ललन मंडल, सत्यनारायण यादव, अमलेश कुमार, सुनील साह, ललित यादव, खट्टर यादव, बहादुर भगत,       शिवशंकर भगत, जवाहर भगत, फुलेन्द्र यादव, मनोज यादव, युगेश्वर  यादव, सुशीला देवी, कंचन देवी, ममता देवी आदि ने भी सम्मेलन को सम्बोधित कर अपना विचार व्यक्त किया।


कोई टिप्पणी नहीं