Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

डॉ. लोहिया को मिले भारत रत्न सम्मान : डॉ. अमन

  • चलो-चलें समाजवाद की ओर" अभियान की हुई शुरुआत 
  • पूंजीवाद और साम्यवाद के बीच का दर्शन है समाजवाद: डॉ. अमन

सुपौल। सुपौल जिला मुख्यालय स्थित बी.बी.सी. कॉलेज सभागार में लोहिया यूथ ब्रिगेड के तत्वावधान में महान स्वतंत्रता सेनानी, प्रखर चिंतक एवं समाजवाद के प्रेरणास्रोत डॉ. राम मनोहर लोहिया के पुण्य तिथि पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए लोहिया यूथ ब्रिगेड के प्रदेश संयोजक डॉ. अमन कुमार, नरेश राम, शम्भू यादव, लक्ष्मण ठाकुर, राजन चमन के द्वारा दीप प्रज्वलित कर "चलो-चलें समाजवाद की ओर" एक अभियान की शुरुआत की गई।



    कार्यक्रम को संबोधन करते हुए प्रदेश संयोजक डॉ. अमन कुमार ने कहा कि समाजवाद पूंजीवाद और साम्यवाद के बीच का दर्शन है। संपन्नता और समता लाना ही समाजवाद है। समाजवाद का लक्ष्य सिर्फ गरीबी या असमानता मिटाना ही नहीं बल्कि चरित्र निर्माण तथा व्यक्ति में सुधार लाना भी है। डॉ. कुमार ने कहा कि डॉ. लोहिया सामाजिक न्याय के पुरोधा, समतामूलक समाज की स्थापना के प्रबल पैरोकार, सप्तक्रांति के आह्वान कर्त्ता, समाज में व्याप्त प्रत्येक प्रकार की असमानता के विरुद्ध संघर्ष का बिगुल फूंकने वालें जननेता थे। वे महान दार्शनिक एवं विचारक थे। वे अपने प्रखर, दूरदर्शी और कल्याणकारी विचारों के माध्यम से आज भी आम जन के हृदय में जीवित है। उनके लिए गरीब का कल्याण और राष्ट्र उत्थान ही सर्वोपरि रहा। सरकार से डॉ. राम मनोहर लोहिया को भारत रत्न सम्मान देने की माँग की। उनके विचारों को सभी स्तर के पाठ्यक्रम में शामिल करने की  माँग की गई। 

    डॉ. कुमार ने कहा कि देश में बड़े आंदोलन की आवश्यकता है। सामाजिक परिवर्तन के बड़े काम जब प्रारंभ होते हैं तो समाज के कुछ लोग आवेश में आकर इसका पूर्ण विरोध करते हैं। इससे घबराने की आवश्यकता नहीं है। चलो-चलें समाजवाद की ओर अभियान कार्यक्रम प्रत्येक पंचायत में आयोजित कर आम-आवाम को समाजवाद की विचारधारा से अवगत कराकर राह को मजबूत किया जाएगा। कार्यक्रम में  मुकेश कुमार, भरत सिंह, मो. असगर अली, सुरेश कुमार साह, फुलेन्द्र यादव, पंकज कुमार, कृष्ण कुमार, जितेन्द्र कुमार झा, प्रीतम कुमार चौधरी, रामचन्द्र साह, अभिषेक आनंद, नरेश कुमार यादव, विजय ठाकुर आदि शामिल थे। 



कोई टिप्पणी नहीं