Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

चित्रगुप्त पूजा समिति के अध्यक्ष बने डॉ मेजर शशिभूषण, संतोष कुमार सुमन उर्फ पप्पू बनाये गये सचिव

सुपौल। चित्रगुप्त पूजनोत्सव की सफलता को लेकर रविवार की संध्या शहर के गांधी मैदान स्थित सार्वजनिक दुर्गा मंदिर परिसर में चित्रगुप्त पूजा समिति की एक बैठक डॉ (मेजर) शशिभूषण प्रसाद की अध्यक्षता में आयोजित की गयी। बैठक में पिछले साल का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया गया। जिसे सर्वसम्मति से पास किया गया। बैठक में निर्णय लिया गया कि इस अवसर पर विभिन्न खेल एवं पुरस्कार वितरण समारोह का भी आयोजन किया जायेगा। वहीं वर्ष 2023 के पूजनोत्सव हेतु नई कमेटी का गठन पर विचार-विमर्श किया गया। जिसके बाद सर्वसम्मति से डॉ (मेजर) शशिभूषण प्रसाद को अध्यक्ष, श्याम प्रसाद वर्मा, ब्रह्मदेव लाल दास, नरेंद्र प्रसाद, अभिनव मल्लिक एवं रामचंद्र दत्त को उपाध्यक्ष बनाया गया। जबकि संतोष कुमार सुमन उर्फ पप्पू को सचिव की जिम्मेवारी दी गयी। इसके अलावा शशांक राज, ओम कुमार व राजेश कुमार मल्लिक को संयुक्त सचिव, सत्यम कुमार व विशाल कुमार श्रीवास्तव को उप सचिव, संतोष कुमार श्रीवास्तव को कोषाध्यक्ष, रूद्र प्रताप लाल को अंकेक्षक, सुशील कुमार दास को पूजा प्रभारी बनाया गया। जबकि धीरेंद्र कुमार सिन्हा, प्रकाश श्रीवास्तव, संजीव कुमार वर्मा व शोभा रानी को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया। बैठक में पूजा कमेटी के सभी सदस्य व अन्य मौजूद थे।


कोई टिप्पणी नहीं