सुपौल। जिला मुख्यालय स्थित राष्ट्रीय सार्वजनिक मेला पब्लिक स्कूल के 29वें वार्षिकोत्सव के अवसर पर सोमवार को आयोजित विज्ञान एवं गणित प्रदर्शनी का उद्घाटन जिलाधिकारी सह आरएसएम पब्लिक स्कूल के अध्यक्ष कौशल कुमार, एसपी शैशव यादव, विद्यालय प्रबंधक सह सचिव संजीव नयन गुप्ता, पूर्व प्रबंधक युगल किशोर अग्रवाल, राजेन्द्र प्रसाद यादव, मेला समिति के संयुक्त सचिव उमेद कुमार जैन, मेला समिति के सदस्य डॉ विजय शंकर चौधरी, विनय कुमार मिश्र, जवाहर नवोदय विद्यालय के उप प्राचार्य अवधेश झा, एसके चौधरी, जीके वर्मा, रमण कुमार एवं विद्यालय के प्राचार्य डॉ विश्वासचंद्र मिश्र के द्वारा संयुक्त रूप से फीता काट कर किया गया।
सभी प्रदर्शनी का निर्णायक मंडली के समक्ष छात्र-छात्राओं द्वारा प्रदर्शित किया गया। इस अवसर पर प्रदर्शनी की सराहना करते हुए जिलाधिकारी ने छात्र-छात्राओं का भरपूर उत्साहवर्द्धन किया। उनकी वैज्ञानिक चेतना एवं गणित विषय की अभिरुचि देखकर अतिथिगण ने आनंदित एवं आह्लादित भाव से छात्र-छात्राओं को समुचित मार्गदर्शन करवाया एवं उनक उज्जवल भविष्य की कामना की।
निर्णायक मंडली के सदस्यों में केंद्रीय विद्यालय सहरसा के पूर्व पीजीटी (रसायन) जीके वर्मा, जनवि सुपौल के अवधेश झा। एसके चौधरी, रमण कुमार, जिला स्कूल सहरसा के शिक्षक दीपक कुमार चौधरी एवं युएसएच बलभद्रपुर के शिक्षक मो इम्तयाज अहमद की सराहनीय भूमिका रही। गणित एवं विज्ञान प्रदर्शनी के सफल संचालन में अरविन्द कुमार मिश्र, त्रिलोक कुमार, अरविंद कुमार झा, मनीष मोहन, राजेश कुमार, रंजीत कुमार, गोपाल कुमार, अब्दुल मजीद, जयशंकर मिश्र, आशुतोष झा, नीरज झा, अजित कुमार, नेहा सिन्हा, मनोज कुमार, रुपेश कुमार सिन्हा, नीरज कुमार सिंह एवं संतोष कुमार चौधरी की महती भूमिका रही। समस्त कार्यक्रम का कुशल निर्देशन प्रबंधक एवं विद्यालय प्राचार्य डॉ विश्वासचन्द्र मिश्र ने किया। इस अवसर पर विद्यालय के समस्त शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मी उपस्थित थे।
तीन समूहों में आयोजित की गयी प्रदर्शनी
मालूम हो कि गणित एवं विज्ञान प्रदर्शनी को तीन समूहों में व्यवस्थित किया गया था। प्रथम समूह वर्ग एक से पांच तक, द्वितीय समूह वर्ग छ: से आठ तक एवं तृतीय समूह वर्ग नवम से दशम तक था। गणित प्रदर्शनी में जूनियर ग्रुप में सार्थक मिश्रा एवं शौर्य सिंह (5बी) ने प्रथम, मो फैजान (5बी) ने द्वितीय तथा उम्मे सलमा एवं रुचि कुमारी (5सी) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सब सीनियर ग्रुप में आयुष कुमार एवं ऋषिकेश कुमार (7सी) प्रथम, परिधि कुमारी एवं अदिति आनंद (6ए) द्वितीय तथा आराध्या एंजल एवं दीक्षा कुमारी (6ए) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सीनियर ग्रुप में सौम्या सिंह एवं नैन्सी जयसवाल (9ए) प्रथम, शिवाश कुमार एवं आशिष कुमार (10बी) द्वितीय स्थान तथा अंशिका ज्योति एवं अंजली कुमारी (9सी) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विज्ञान प्रदर्शनी जूनियर ग्रुप में जतिन भारद्वाज (5डी) ने प्रथम, शशांक आनंद एवं हिमांशु राज (5सी) ने द्वितीय एवं कोमल सौरम (5ए) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सब सीनियर ग्रुप में हर्ष राज एवं आदित्य आनंद (8ए) प्रथम, नमन कुमार सिंह (7डी) ने द्वितीय स्थान तथा तेजस्विनी एवं आराध्या (6बी) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सीनियर ग्रुप में आर्या सिंह, कृतिका आनंद एवं करीना कुमारी (9ए) ने प्रथम, सुमित कुमार, नीरज कुमार एवं रिषम राज (10ए) ने द्वितीय, सुमन कुमारी, सलोनी कुमारी एवं जयंती कुमारी (10बी) ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया।
कोई टिप्पणी नहीं