सुपौल। भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू जयंती के अवसर पर बाल दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि, शिक्षक, शिक्षिका सहित स्कूली छात्र-छात्राएं तथा अभिभावक मौजूद थे। प्रतापगंज प्रखंड के हाजी नजीबुल्लाह उच्च विद्यालय सूरजापुर, उच्च माध्यमिक विद्यालय सुखानगर, उच्च माध्यमिक विद्यालय भवानीपुर उत्तर, उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय दीवानगंज आदि में पंडित नेहरू के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनकी जीवनी पर प्रकाश डाला गया। वक्ताओं ने छात्रों को देश का भविष्य बताते उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। कहा कि बच्चों से अपार स्नेह रखने वाले पंडित नेहरू चाचा नेहरू के नाम से विख्यात थे। इसी कारण नेहरू की जन्मदिन को बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है। कार्यक्रम में पंचायत की 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चे-बच्चियों शामिल हुई। चर्चा का मुख्य बिंदु बच्चों का स्वास्थ्य एवं पोषण, बच्चों के लिए शिक्षा, बच्चों के विरुद्ध हिंसा, लैंगिक भेदभाव था। इस अवसर पर प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी लालकुंद कुमार ने सभी बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा किया। कार्यक्रम को मुखिया रंजीत प्रसाद सिंह, महानंद पासवान, प्रताप विराजी, प्रधानाध्यापक अशोक भगत, मुरली सिंह एवं सतीश मंडल को संबोधित किया। उच्च माध्यमिक विद्यालय भवानीपुर उत्तर प्रतापगंज में बाल दिवस के अवसर पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। जिसमें सफल बच्चों को प्रधानाध्यापक की ओर से पुरस्कृत किया गया। प्रथम स्थान अंकित कुमार एवं मानसी कुमारी, द्वितीय स्थान संस्कृति एवं मुस्कान कुमारी तथा तृतीय स्थान पर नेहा कुमारी एवं पल्लवी कुमारी ने प्राप्त किया।
प्रतापगंज : भारत के प्रथम प्रधानमंत्री की जयंती पर बाल दिवस कार्यक्रम का हुआ आयोजन
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)

कोई टिप्पणी नहीं