Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

पिपरा : भगवती मंदिर प्रांगण स्थापित चित्रगुप्त मंदिर में धूमधाम से की गयी पूजा-अर्चना

सुपौल। पिपरा प्रखंड मुख्यालय स्थित भगवती मंदिर प्रांगण में स्थापित चित्रगुप्त मंदिर में बुधवार को चित्रांश परिवार द्वारा चित्रगुप्त भगवान की पूजा अर्चना की गई। चित्रांश परिवार के अलावा बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने भी भगवान चित्रगुप्त की पूजा अर्चना में भाग लिया। पूजा को लेकर चित्रगुप्त मंदिर को सजाय गया था। सुबह से ही श्रद्धालु मंदिर में जुटने लगे थे। जिसमें छात्र-छात्राएं भी शामिल थे। पंडित नुनुकांत मिश्र द्वारा वेद उच्चारण के साथ विधि विधान से 10:00 बजे दिन में पूजा प्रारंभ की गयी। जहां आरती के बाद प्रसाद का वितरण किया गया। इस अवसर पर बद्रीनारायण गुप्ता, शशि रंजन कुमार, प्रदीप कुमार यादव, कुसो, शिव शंकर झा, अरुण गुप्ता, आनंद गुप्ता, शिव शंकर गुप्ता, हरि ओम शरण, शरण, प्रकाश श्रीवास्तव, आर्यन वर्मा, उमेश प्रसाद गुप्ता, विवेक कारक, नितेश कारक, केशव झा आदि मौजूद थे। 


कोई टिप्पणी नहीं