Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

त्रिवेणीगंज : संविधान दिवस पर कार्यक्रम आयोजित, बाबा साहेब की प्रतिमा पर किया गया माल्यार्पाण

सुपौल। राष्ट्रीय युवा महासंघ के बैनर तले रविवार को त्रिवेणीगंज प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत अंबेडकर चौक मानगंज के समीप एक कार्यक्रम आयोजित कर संविधान दिवस मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रीय युवा महासंघ के अध्यक्ष ई एलके निराला ने किया। कार्यक्रम का शुभारंभ बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि कर किया गया। मौके पर वक्ताओं ने संविधान के बारे में चर्चा की। राष्ट्रीय युवा महासंघ अध्यक्ष ई निराला ने कहा भारतीय संविधान दुनिया के सबसे बड़ी लिखित संविधान है। इसके रचनाकार बाबा साहब डॉ अंबेडकर हैं। मुख्य वक्ता के रूप में राष्ट्रीय युवा महासंघ के मार्गदर्शक दिलीप यादव ने कहा कि संविधान को हर संभव सुरक्षित रखना आवश्यक है। क्योंकि भारतीय संविधान ही समता समानता संप्रभुता एकता अखंडता की गारंटी देता है। भारतीय संविधान के लागू होने से बहुजन समाज के आर्थिक राजनीतिक सामाजिक स्थिति में सुधार हुआ है। राष्ट्रीय युवा महासंघ के मीडिया प्रवक्ता कृष्णा राज ने कहा आज संविधान पर चौतरफा हमला किया जा रहा है। हम सबों को मिलकर यदि आज किसी चीज को रक्षा करने की आवश्यकता है तो वह भारतीय संविधान है। कहा कि जब तक भारतीय संविधान जिंदा है, हम लोगों का हक अधिकार जिंदा रहेगा। राष्ट्रीय युवा महासंघ के जितेंद्र मौर्य ने कहा कि आज दुनिया के सबसे पवित्र ग्रन्थ का जन्मदिन है। जिसका नाम भारत का संविधान है। कार्यक्रम को हरिमोहन पासवान, संजय यादव, जयनारायण ऋषिदेव, संजय पासवान, सुरेंद्र सुमन, प्रकाश कुमार, इंद्रदेव सादा, मनोज यादव, रंजीत साह आदि ने भी संबोधित किया। इस मौके पर संतोष ठाकुर, रवि कुमार, मुनमुन कुमार, ब्रजेश कुमार, अशोक कुमार, अमोद, प्रकाश, बिहारी, रोहित कुमार, रामचंद्र कुमार, बाबू साहब, राजकुमार, अमित, शोभा यादव, पंकज ऋषि, अमित कुमार, अनिल कुमार, अशोक कुमार मेहता आदि मौजूद थे।

कोई टिप्पणी नहीं