सुपौल। राघोपुर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत सिमराही उच्च विद्यालय मैदान पर मंगलवार को पूर्व आईसीएस छियांतर राय उर्फ महाशय जी के जन्म जयंती पर होने वाले अमात समाज का महा समागम को लेकर सारी तैयारियां पूर्ण हो चुकी है। कार्यक्रम के सफलता हेतु प्रशासनिक अधिकारियों से लेकर पार्टी के वरीय नेता लगातार यहां नजर बनाए हुए हैं। सोमवार को बीडीओ ओमप्रकाश और थानाध्यक्ष रजनीश कुमार केशरी ने पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। वहीं छातापुर विधायक नीरज कुमार सिंह बबलू, सुपौल नगर परिषद अध्यक्ष राघवेंद्र झा, प्रदेश मंत्री सह क्षेत्रीय प्रभारी सरोज झा, क्षेत्रीय सह प्रभारी सतेन्द्र राय सहित अन्य नेताओं ने पहुंचकर कार्यक्रम स्थल का जायजा लिया। इस दौरान विधायक श्री सिंह ने कार्यकर्ताओं को दिशा निर्देश भी दिया। भाजपा सिमराही नगर अध्यक्ष उमेश गुप्ता ने बताया कि उक्त कार्यक्रम में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी, भारत सरकार के केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय, पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी, पूर्व केंद्रीय मंत्री शाहनवाज हुसैन, उत्तर बिहार संयोजक राजेन्द्र गुप्ता, प्रदेश मंत्री मिथलेश तिवारी, प्रदेश मंत्री सह क्षेत्रीय प्रभारी सरोज झा, क्षेत्रीय सह प्रभारी सतेन्द्र राय, विधायक सह लोकसभा प्रभारी विद्यासागर केशरी, अररिया सांसद प्रदीप सिंह, जिलाध्यक्ष नरेन्द्र ऋषिदेव, कार्यक्रम संयोजक सह निवर्तमान जिलाध्यक्ष रामकुमार राय, लोक सभा संयोजक पिंटू मंडल, निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष महिला मोर्चा लाजवंती देवी सहित अन्य नेता मौजूद रहेंगे। बताया कि इस कार्यक्रम में लाखों लोगों के शामिल होने की संभावना है, जिसे लेकर भव्य और बड़ा पंडाल का निर्माण किया गया है। साथ ही कार्यक्रम स्थल पर पेयजल, शौचालय, एम्बुलेंस, मेडिकल टीम सहित अन्य बुनियादी सुविधाएं मौजूद रहेगी।
राघोपुर : छियांतर राय उर्फ महाशय जी के जयंती पर अमात समाज का होगा महासम्मेलन, शामिल होंगे भाजपा के कई बड़े नेता
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं