Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

जनता दरबार आयोजित, 35 मामलों पर त्वरित कार्रवाई के दिये निर्देश


सुपौल। समाहरणालय में शुक्रवार को आयोजित जिला जनता दरबार में जिलाधिकारी सावन कुमार ने आम नागरिकों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान कुल 35 आवेदन प्राप्त हुए, जिनसे संबंधित पदाधिकारियों को शीघ्र एवं प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।

जनता दरबार में विभिन्न विभागों से जुड़े मामलों को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने स्पष्ट किया कि आम जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान प्रशासन की प्राथमिकता है।

इस अवसर पर उप विकास आयुक्त सारा अशरफ (भा.प्र.से.), विशेष कार्य पदाधिकारी (गोपनीय शाखा) श्री विकास कुमार कर्ण, अनुमंडल लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी श्री अमित कुमार सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में फरियादी अपनी समस्याओं के समाधान के लिए पहुंचे, जिससे प्रशासन की जनसुनवाई व्यवस्था के प्रति लोगों का विश्वास भी परिलक्षित हुआ।

कोई टिप्पणी नहीं