सुपौल। राघोपुर प्रखंड क्षेत्र के न्यू मार्केट राघोपुर में गुरुवार को जदयू कार्यकर्ताओं की एक बैठक आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता जदयू प्रखंड अध्यक्ष कमल प्रसाद यादव ने किया। बैठक में विधानसभा स्तरीय कर्पूरी चर्चा सम्मलेन को सफल बनाने के लिए विचार विमर्श किया गया। बैठक को सम्बोधित करते प्रखंड अध्यक्ष श्री यादव ने कहा कि राज्य में अतिपिछड़ा के हित में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उनके सामाजिक, राजनितिक, शैक्षणिक एवं आर्थिक प्रगति के लिए उठाये गये कदम देश भर मे एक मॉडल स्वरूप है। बिहार देश में पहला ऐसा राज्य है जहां पंचायत चुनाव में आरक्षण देकर सामाजिक न्याय का पहला अध्याय शुरू किया है। इतना ही नही आजाद भारत में नीतीश कुमार पहले मुख्यमंत्री हैं जिन्होंने वर्ष 2009 में पिछड़ा-अतिपिछड़ा कल्याण विभाग का गठन कर इन समुदाय के विभिन्न जातियों को सामाजिक, राजनितिक, शैक्षणिक और आर्थिक उन्नयन कर समाज में एक पहचान दिलाई है।
कहा कि श्री कुमार ने कर्पूरी ठाकुर के पद चिन्हो पर चलकर उनके सपना को साकार किया है। बैठक में मो नूर आलम, पूनम देवी, चंदेश्वर साह, ऋषिकांत विश्वकर्मा, सम्पतलाल मंडल, मनोज कुमार, मो एकलाक, सूर्यनारायण मेहता, अनिल मरीक सहित दर्जनों जदयू कार्यकर्ता व नेता मौजूद थे।

कोई टिप्पणी नहीं