Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

छातापुर प्रखंड प्रमुख के विरुद्ध लाया गया अविश्वास प्रस्ताव गिरा, बहुमत नहीं जुटा पाए विपक्षी

  • विशेष बैठक में 33 के विरुद्ध 16 पंचायत समिति सदस्य ही पहुंचे, अध्यक्ष ने जताया विश्वास 

सुपौल। छातापुर प्रखंड प्रमुख के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर सोमवार को चर्चा के लिए बुधवार को एल एन सभागार में विशेष बैठक आयोजित हुई। आहूत बैठक में एक घंटे विलंब से पंचायत समिति सदस्यों का आना शुरू हुआ और दो बजे तक कुल 33 में से सिर्फ 16 पंसस की उपस्थिति दर्ज की गई। वहीं अध्यक्षता कर रहे उप प्रमुख ने भी वर्तमान प्रमुख के पक्ष में विश्वास व्यक्त किया। हालांकि चुनाव की नौबत नहीं आई और बैठक से अनुपस्थित पंचायत समिति सदस्यों को प्रखंड प्रमुख के पक्ष में मानकर अविश्वास प्रस्ताव पारित नहीं हो पाया। इस तरह 33 में से 18 सदस्यों को प्रखंड प्रमुख के पक्ष में माना गया और प्रमुख आशिया देवी की कुर्सी बरकरार रह गई। उप प्रमुख संजय कुमार की अध्यक्षता में आहूत बैठक में कार्यपालक पदाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी रितेष कुमार सिंह, अंचलाधिकारी उपेंद्र कुमार, बीसीओ अरुण कुमार, स्वच्छता पर्यवेक्षक संजय कुमार मौजूद थे। वहीं कार्यालय परिसर में चाक चौबंद सुरक्षा का इंतजाम किया गया था। एस आई आजाद लाल मंडल एवं भीमपुर थानाध्यक्ष के नेतृत्व में पुलिस बलों की तैनाती की गई थी। दोपहर से सायं काल तक पक्ष द्वय के समर्थकों की भीड़ प्रखंड सह अंचल कार्यालय के आसपास लगी रही। लेकिन जैसे ही प्रखंड प्रमुख आशिया देवी के पक्ष में नतीजे की चर्चा छनकर आई उनके समर्थकों के चेहरे खिल उठे और बधाइयों का दौर शुरू हो गया। अपराह्न काल प्रखंड प्रमुख आशिया देवी सहित समर्थित पंचायत समिति सदस्यों का काफिला कार्यालय परिसर में पहुंचा और पूर्व से प्रतीक्षारत समर्थकों ने सभी को फूल मालाओं से लाद दिया। साथ ही संपूर्ण घटनाक्रम के रणनीतिकार प्रमुख पुत्र अजय कुमार सरदार को भी लोग बधाइयां दे रहे थे। माता की कुर्सी बचाने के लिए विगत एक पखवाड़े से अजय की मेहनत व उसकी भूमिका की समर्थक सराहना कर रहे थे। वहीं उप प्रमुख संजय कुमार ने भी इस रस्साकसी में महती भूमिका निभाई। इसके अलावा समर्थक पंचायत समिति सदस्यों ने भी खुलकर आशिया देवी के कार्यकाल में विश्वास व्यक्त किया और इसे‌ खुद की जीत बताया। जबकि प्रमुख प्रतिनिधि अजय सरदार ने कहा कि पंचायतीराज व्यवस्था में इस तरह की गतिविधि होना लाजमी है। बड़ा दिल दिखाते हुए कहा कि उनके लिए पक्ष विपक्ष के मायने नहीं हैं। यह जीत प्रखंड के सभी 33 पंचायत समिति सदस्यों की है और उनकी नजर में सभी का मान सम्मान बना रहेगा। सभी के साथ मिलकर प्रखंड के विकास की गति तेज की जाएगी। अपेक्षा है कि सभी सदस्य सुचारू व्यवस्था के साथ सहयोग करेंगे।
 
पंचायत समिति सदस्य व समर्थकों के साथ प्रखंड प्रमुख

कोई टिप्पणी नहीं