सुपौल। राघोपुर प्रखंड क्षेत्र के डुमरी पंचायत अंतर्गत भाजपा मंडल उपाध्यक्ष विजय कुमार चौधरी के आवास पर मंगलवार की संध्या भाजपा दक्षिण मंडल की एक बैठक आयोजित की गयी। मंडल अध्यक्ष आलोक कुमार की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में मुख्य अतिथि भाजपा बिहार प्रदेश के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य प्रो बैद्यनाथ भगत उपस्थित रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रो भगत ने कहा कि भाजपा में सिर्फ एक ही चेहरा है। वह चेहरा देश के प्रधानमंत्री, विश्व के सर्वमान्य नेता पीएम मोदी है। जिसका एक ही निशान है कमल का निशान। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता इस बार 40 सीट जीतकर फिर एक बार देश में मोदी सरकार बनाने के लिए दृढ़ संकल्पित हैं। कहा कि सभी कार्यकर्ता अपने अपने निवास वाले बूथ को जीतने के लिए कमर कसकर तैयार हैं। कार्यक्रम का संचालन मंडल उपाध्यक्ष विजय कुमार चौधरी और धन्यवाद ज्ञापन मंडल उपाध्यक्ष बिपिन साह ने किया। मौके पर प्रदीप कुमार चौधरी, बिपिन कुमार साह, रमेश मेहता, विजय कुमार चौधरी, रवींद्र राम, चंदन कुमार, रीतू राज यादव, चेतन शर्मा, रीतिक साह सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।
राघोपुर : भाजपा कार्यकर्ता इस बार 40 सीट जीतकर फिर देश में मोदी सरकार बनाने के लिए हैं दृढ़ संकल्पित
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)

कोई टिप्पणी नहीं