सुपौल। भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा युवा चौपाल सह सम्मान समारोह का आयोजन जिलाध्यक्ष जयंत मिश्रा के नेतृत्व में किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष भारतेंदु मिश्रा का युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं के द्वारा किशनपुर रोड में सुकमारपुर के समीप भव्य किया गया। प्रदेश अध्यक्ष के काफिला का डिग्री कॉलेज चौक, गौरवगढ़ चौक, लोहिया चौक, महावीर चौक, स्टेशन चौक होते हुए भाजपा जिला कार्यालय तक जगह-जगह स्वागत किया। शहर में उनके स्वागत को लेकर युवाओं में काफी उत्साह था। लोहिया नगर चौक पर कार्यकर्ताओं के द्वारा प्रदेश अध्यक्ष श्री मिश्रा का बुलडोजर से फूल वर्षा कर स्वागत किया गया। प्रदेश अध्यक्ष को खुली जीप में सवार कर नगर भ्रमण करवाते हुए जिला कार्यालय तक ले जाया गया। जिला कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष एवं प्रदेश मंत्री विशाल प्रताप सिंह के द्वारा श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं भारतरत्न अटल बिहारी वाजपेयी के तैल्य चित्र पर पुष्पांजलि किया गया। इसके उपरांत दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत की गई। प्रदेश अध्यक्ष ने युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि पीएम मोदी के 09 वर्षों के कार्यकाल में जो जन कल्याणकारी कार्य किए गए हैं, उनको लोगों के बीच बताने का काम करें। कहा कि भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ता ही पार्टी की सबसे बड़ी ताकत है। 09 साल के प्रधानमंत्री का कार्यकाल बेमिसाल रहा है और विश्व में भारत की प्रतिष्ठा बढ़ी है। कहा कि कांग्रेस के शासनकाल में भ्रष्टाचार की गंगोत्री बहती थी। कई कांग्रेस के नेता मंत्री जेल की हवा भी खा चुके हैं। भ्रष्टाचार एवं अपराध पर लगाम लग चुका है। कार्यक्रम को प्रदेश मंत्री विशाल प्रताप सिंह एवं क्षेत्रीय प्रभारी भानु सिंह ने भी संबोधित किया। मंच संचालन युवा मोर्चा के जिला महामंत्री दीपक दुबे ने किया एवं धन्यवाद ज्ञापन जिला मंत्री आलोक कुमार ने किया। कार्यक्रम में मधेपुरा लोकसभा प्रभारी डॉ विजय शंकर चौधरी, सुपौल लोकसभा संयोजक पिंटू मंडल, भाजपा के जिला महामंत्री कुणाल ठाकुर, सरोज कुमार झा, पवन अग्रवाल, सुरेंद्र नारायण पाठक, महेश देव, मनोज पाठक, रामचंद्र मंडल, बैजनाथ भगत, डॉ विमल यादव, विनीता, राजेश राय, राजेश सिंह, आशीष कांत झा, विश्वजीत भगत, प्रशांत अग्रवाल, सौरभ सुमन, विकास सिंह, विशाल मिश्रा, विकास जायसवाल, मनोज चौधरी, राजेश कुमार, शंकर शाह, कृष्ण देव शाह, संतोष जायसवाल, संजय चौधरी, बाबुल सिंह, सुमित रौनियार, सूर्यनारायण मंडल, पंकज सिंह, कृष्णदेव मंडल, प्रमोद भारती, संजीत सिन्हा, उदय कुमार, शिव शंकर कुमार, गुरुदेव शाह, मो नौशाद आलम, अभिजीत ठाकुर, संजीव गुप्ता, शिवा कुमार आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।
प्रधानमंत्री के 09 साल का कार्यकाल रहा बेमिसाल, विश्व में भारत की बढ़ी प्रतिष्ठा : भारतेंदु
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)

कोई टिप्पणी नहीं