Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

बसंतपुर : आंधी और बारिश से कई एकड़ में लगे मकई का पौधा हुआ धारासायी, किसानों की बढ़ी परेशानी



सुपौल। बसंतपुर प्रखंड क्षेत्र में आंधी और बारिश से किसानों के खेतों में लगे सैकड़ों एकड़ फसल पूरी तरह बर्बाद हो गये। बर्बाद हुए फसलों में मक्का और गेहूं शामिल हैं। बसंतपुर प्रखंड के सातनपट्टी पंचायत के लालमनपट्टी मौजा में दर्जनों किसानों के लगभग 60 एकड़ में लगे मक्का का फसल टूटकर पूरी तरह बर्बाद हो गया। इसके अलावे अन्य पंचायतों में भी फसलों की बर्बादी का मामला प्रकाश में आया है। किसान सुदामा विश्वास, भागवत संत, लड्डू लाल इसर, दुर्गा प्रसाद मांझी, बुच्चू राम, संजीव इसर, भुवनेश्वर इसर, मनोज मांझी, अमरेंद्र इसर समेत अन्य किसानों ने बताया कि उनलोगों का मक्का पूरी तरह बर्बाद हो गया है। इस बाबत पीड़ित किसानों ने जिला कृषि पदाधिकारी, वीरपुर अनुमंडल कृषि पदाधिकारी, बसंतपुर प्रखंड क़ृषि पदाधिकारी और बसंतपुर सीओ को आवेदन दिया है। ताकि फसल क्षति का मुआवजा किसानों को मिल सके। किसानों ने यह भी कहा कि कर्ज लेकर मक्का की खेती किये थे ताकि अच्छी फसल हो और अधिक मुनाफा होगा तो घर के योजनाबद्ध बड़े काम को कर सकेंगे। किसान मनोज मांझी, भुवनेश्वर इसर, भागवत संत ने बताया कि बेटी की शादी इसी साल है सोचा था कि मक्का से जो लाभ होगा उससे बेटी की शादी करेंगे। लेकिन मक्का पूरी तरह बर्बाद हो गया है। अनुमंडल क़ृषि पदाधिकारी कुंदन कुमार ने बताया कि क्षति के लिए अभी कुछ कहना जल्दबाजी होगी। कृषि समन्वयक और किसान सलाहकार को संबंधित पंचायत में भेजा गया है। ताकि किस पंचायत में कितनी क्षति हुई है। इसका आंकड़ा मिल सके और इसकी सूची जिला कार्यालय तक भेजा जा सके। कई किसानों ने दूरभाष पर सूचना दी है। जांच की जा रही है। 

कोई टिप्पणी नहीं