सुपौल। बसंतपुर प्रखंड के बसंतपुर, ह्रदयनगर और कोचगामा पंचायत में वित्तीय वर्ष 2023-24 में अनुदानित दर पर किसानों द्वारा तैयार किये गए वर्मी पीट का शुक्रवार को अनुमंडल कृषि पदाधिकारी कुंदन कुमार ने निरीक्षण किया। इस क्रम में बसंतपुर प्रखंड के आठ किसानों के द्वारा तैयार किये गए पीट और तैयार हुए जैविक खाद का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान किसानों ने बताया कि अब वे अपने खेतों में जैविक खाद का प्रयोग करने लगे हैं। ताकि रासायनिक खाद की निर्भरता कम हो और फसल भी अच्छी हो। जानकारी देते हुए बसंतपुर प्रखंड कृषि समन्वयक धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि पूर्व में स्वीकृत योजना के तहत पीट का निर्माण कर जैविक खाद तैयार किये जा रहे हैं, तैयार जैविक खाद का अब किसानों के द्वारा अपने खेत में प्रयोग भी किया जाने लगा है। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि सभी किसान पीट का उपयोग कर रहे हैं और केंछुआ डालकर जैविक खाद का निर्माण कर रहे हैं। मौके पर किसानों ने बताया कि यह जैविक खाद फसलों के लिए काफ़ी लाभकारी है। इससे जमीन की उर्वरा शक्ति भी बढती है। कृषि समन्वयक राजीव रंजन ने बताया कि इस योजना में पूर्व में ही पूरे प्रखंड क्षेत्र से 25 किसानों को स्वीकृति दी गई थी। इस स्वीकृति पत्र के आधार पर प्रखंड क्षेत्र के 24 किसानों ने वर्मी पीट का निर्माण किया था। निरीक्षण में आठ किसानों के पीट का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के बाद आवश्यक दिशा-निर्देश भी अनुमंडल कृषि पदाधिकारी द्वारा दिया गया।
बसंतपुर : अनुदानित दर पर तैयार किये गये वर्मी पीट का अनुमंडल कृषि पदाधिकारी ने लिया जायजा, दिये आवश्यक निर्देश
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)

कोई टिप्पणी नहीं