Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

हादसा : गेहूं दौनी करने के क्रम में थ्रेसर की चपेट में आने से मजदूर की दर्दनाक मौत



सुपौल। त्रिवेणीगंज नगर परिषद क्षेत्र के पतरघट्टी में शुक्रवार को गेहूं दौनी करने के क्रम में थ्रेसर में फंसने से एक मजदूर की मौत घटना स्थल पर ही हो गई। मृतक मजदूर 40 वर्षीय शंभू सरदार थाना क्षेत्र के बरहकुरुवा पंचायत के परतापुर वार्ड नंबर 04 का निवासी था। मृतक के परिजनों ने बताया कि शंभू सरदार पतरघट्टी के एक किसान के यहां थ्रेसर से दौनी कर रहा था। इसी क्रम में गेहूं थ्रेसर में डालने के दौरान उसकी दोनों हाथ कट गया और सिर के साथ जीभ में भी गंभीर चोटे आई, जिसके कारण अत्यधिक खून बह जाने से तत्काल उसकी मौत घटना स्थल पर ही हो गई। मृतक का शव घर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। ग्रामीणों ने बताया कि मृतक मेहनत मजदूरी कर अपने परिवार का गुजर बसर कर रहा था। ग्रामीणों ने बताया कि मृतक के दो पुत्र मुकेश कुमार और रुपेश कुमार मजदूरी करने दूसरे प्रदेश में गया हुआ है। मृतक की पत्नी गीता देवी के साथ परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल बना हुआ है। परिजनों ने बताया कि मृतक के बड़े पुत्र मुकेश की शादी इसी माह के 25 अप्रैल को छातापुर थाना क्षेत्र के तमुआ में होने वाली थी। इस संबंध में संपर्क करने पर थानाध्यक्ष रामसेवक रावत ने बताया कि उन्हें अभी तक इस घटना की जानकारी नहीं मिली है। वे घटना की जानकारी ले रहे हैं।

कोई टिप्पणी नहीं