सुपौल। जिला मुख्यालय के गौरवगढ़ चौक पर सुपौल-पिपरा मुख्य सड़क पर एक तेज रफ्तार बाईक की ठोकर से एक युवक की मौत हो गयी। जानकारी अनुसार ठोकर लगने से युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गये। जिसे स्थानीय लोगों की मदद से सदर अस्पताल सुपौल ले जाया जा रहा था। लेकिन युवक ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान गौरवगढ वार्ड नंबर 06 निवासी छुतहरू यादव के 26 वर्षीय पुत्र विकास यादव के रूप में हुई। जैसे ही परिजन को विकास की मौत की सूचना मिली परिजनों में कोहराम मच गया। घटना से आक्रोशित लोगों ने सुपौल - पिपरा मुख्य मार्ग स्थित गौरवगढ़ के समीप सड़क पर मृतक का शव रखकर बांस बल्ली लगाकर सड़क को जाम कर दिया। जाम की सूचना पर सदर थानाध्यक्ष अरुण कुमार ने पुलिस बल के साथ पहुंचे। लेकिन लोग मुआवजा देने एवं दोषी की गिरफ्तारी करने की बात पर अडिग रहे। करीब दो घंटे तक सदर थानाध्यक्ष अरुण कुमार के द्वारा परिजन को समझाने बुझाने के बाद एवं जल्द दोषी की गिरफ्तारी करने के आश्वासन के बाद जाम समाप्त किया। इसके बाद पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन को सौंप दिया गया। मृतक के बड़े भाई जय प्रकाश यादव ने बताया कि गुरुवार की सुबह 8:00 बजे वह रोज की तरह घर से मजदूरी करने के लिए डिग्री कॉलेज चौक जा रहा था। रास्ते में गौरवगढ़ चौराहे के समीप पैदल जाने के दौरान एक अज्ञात बाइक सवार ने उसे जबरदस्त टक्कर मारकर मौके से फरार हो गया। जिससे विकास की मौत हो गई। वहीं लोगों ने बताया की विकास मजदूरी कर घर परिवार की परवरिश किया करता था।
तेज रफ्तार बाइक की ठोकर से युवक की मौत, आक्रोशित लोगों ने किया जाम
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)

कोई टिप्पणी नहीं