Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

त्रिवेणीगंज : मंदिर चोरी कांड का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार, चोरी का सामान बरामद


सुपौल। त्रिवेणीगंज एवं राजेश्वरी थाना क्षेत्र के मंदिरों में हुई चोरी की घटनाओं का पुलिस ने सफलतापूर्वक खुलासा कर दिया है। इस मामले में सीमावर्ती मधेपुरा जिले के शंकरपुर थाना क्षेत्र से जुड़े तीन अभियुक्तों को चोरी के सामान के साथ गिरफ्तार किया गया है।

जानकारी के अनुसार, बीते दिनों त्रिवेणीगंज और राजेश्वरी थाना क्षेत्र के विभिन्न मंदिरों में चोरी की घटनाएं सामने आई थीं। इसके अलावा मधेपुरा जिले के शंकरपुर थाना क्षेत्र के एक मंदिर में भी चोरी की वारदात हुई थी। धार्मिक स्थलों पर लगातार हो रही इन घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए सुपौल के पुलिस अधीक्षक शरथ आर.एस. एवं मधेपुरा पुलिस ने संयुक्त रूप से विशेष टीम का गठन किया।

अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी त्रिवेणीगंज बिभाश कुमार के नेतृत्व में गठित टीम में त्रिवेणीगंज और शंकरपुर थाना के थानाध्यक्षों के साथ दोनों जिलों की डीआईयू टीम को शामिल किया गया। टीम ने तकनीकी अनुसंधान, सीसीटीवी फुटेज के विश्लेषण और गुप्त सूचना के आधार पर कई संदिग्ध ठिकानों पर छापेमारी की।

इस कार्रवाई के दौरान 02 मई 2026 को कांड में संलिप्त तीन आरोपियों मो. साजिद, आशीष कुमार और अंकित कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया।

गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से मंदिरों से चोरी किए गए सामान भी बरामद किए गए हैं। इनमें लगभग 19 किलोग्राम वजन के 5 पीस घंटा/घंटी, करीब 380 ग्राम माता का श्रृंगार, 15 ग्राम चांदी का पायल, 50 ग्राम का मुकुट, 35 ग्राम घुंघरू, करीब 230 ग्राम की छतरी (घुंघरू सहित) शामिल हैं। साथ ही चोरी में प्रयुक्त एक ऑटो भी जब्त किया गया है।

पुलिस का कहना है कि इस सफल कार्रवाई से धार्मिक स्थलों पर हो रही चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगेगा और आम लोगों में सुरक्षा को लेकर विश्वास मजबूत होगा। इस अभियान में सुपौल और मधेपुरा पुलिस के साथ सशस्त्र बलों की भी अहम भूमिका रही।

कोई टिप्पणी नहीं