Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

छातापुर : मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, आधा दर्जन लोग घायल


सुपौल। छातापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत उधमपुर पंचायत के वार्ड संख्या-6 में रविवार को एक मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। घटना में एक ही पक्ष के करीब आधा दर्जन लोगों को मारपीट कर जख्मी कर दिया गया। जख्मियों में दो वृद्ध भी शामिल हैं।

घटना के बाद सभी घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र छातापुर लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल 65 वर्षीय डोमी मंडल और 55 वर्षीय गंगाराम मंडल को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल सुपौल रेफर कर दिया गया। वहीं सकलदेव मंडल, कृष्णदेव मंडल सहित अन्य मामूली रूप से जख्मी लोगों का इलाज सीएचसी में ही किया गया।

इस मामले को लेकर जख्मी सकलदेव मंडल और डोमी मंडल ने थाने में अलग-अलग आवेदन देकर रंजीत मंडल, जयकृष्ण मंडल सहित अन्य लोगों पर मारपीट का आरोप लगाया है और कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

आवेदन के अनुसार गांव स्थित शीतला मंदिर जाने वाले कच्चे रास्ते को रंजीत मंडल द्वारा काटा जा रहा था। इस पर सकलदेव मंडल ने आपत्ति जताते हुए कहा कि इससे उनकी और अन्य ग्रामीणों की फसल बर्बाद हो जाएगी। उस समय तो कार्य रुक गया, लेकिन शाम में चौक जाने के दौरान आरोपितों ने रास्ते में घेरकर हरवे-हथियार से लैस होकर हमला कर दिया और जमकर मारपीट की।

बताया गया कि बीच-बचाव करने पहुंचे लोगों को भी नहीं बख्शा गया और उनके साथ भी मारपीट की गई। खासकर बुजुर्गों के साथ हुई हिंसा से गांव में आक्रोश का माहौल है।

ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन से आरोपितों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। वहीं पुलिस का कहना है कि आवेदन के आधार पर मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

कोई टिप्पणी नहीं