Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

भूमि विवाद निपटारे को लेकर भपटियाही थाना परिसर में आयोजित किया गया जनता दरबार



सुपौल। सरायगढ़-भपटियाही थाना परिसर में शनिवार को भूमि विवाद से संबंधित जनता दरबार का आयोजन किया गया। आयोजित जनता दरबार सीओ धीरज कुमार की अध्यक्षता में संपन्न हुई। सीओ ने बताया कि भूमि विवाद से जुड़े जनता दरबार में 05 मामलों का दोनों पक्षों के समक्ष कागजातों के अवलोकन के बाद निष्पादित किया गया। वहीं एक नये में अगली तिथि निर्धारित किया गया। उन्होंने बताया कि प्रत्येक शनिवार को भूमि विवाद से जुड़े जनता दरबार का आयोजन किया गया है। जिसमें छोटे-छोटे विवादों को जनता दरबार के माध्यम से निपटारा किया जाता है। लोगों से छोटे- छोटे विवाद को पंचायत स्तर पर मिल बैठकर निपटारा करने की अपील की गई। ताकि समाजिक स्तर पर आपसी भाईचारे कायम रहे। इस मौके पर पुलिस पदाधिकारी जेपी सिंह, राजस्व कर्मचारी अमित कुमार सहित अन्य ग्रामीण मौजूद थे।

कोई टिप्पणी नहीं