सुपौल। जिला पदाधिकारी सावन कुमार ने निर्माणाधीन विद्युत शक्ति उपकेंद्र ग्वालपाड़ा एवं घीवहा (छातापुर) का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने दोनों स्थलों पर चल रहे निर्माण कार्यों की प्रगति का जायजा लिया।
निरीक्षण के क्रम में जिलाधिकारी ने निर्माण कार्य की धीमी प्रगति पर गहरी नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने संबंधित कार्य एजेंसी एवं अधिकारियों को निर्देश दिया कि निर्माण कार्य में तेजी लाकर इसे निर्धारित समयसीमा के भीतर पूरा किया जाए।
जिलाधिकारी ने कहा कि निर्माण कार्य निर्धारित मानकों के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण ढंग से कराया जाए तथा किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि कार्य की गुणवत्ता से किसी प्रकार का समझौता नहीं होना चाहिए। निरीक्षण के दौरान संबंधित विभाग के अधिकारी एवं कार्य एजेंसी के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं