Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

वर्ष 1975 में इंदिरा गांधी द्वारा घोषित आपातकाल के विरोध में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया काला दिवस



सुपौल। आपातकाल के विरोध में बुधवार को भाजपा कार्यालय में काला दिवस मनाया गया। 1975 के आपातकाल में जेल में डाले गये दो कार्यकर्ता सुरेंद्र नारायण पाठक एवं श्याम पोद्दार को भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा स्वतंत्रता सिपाही का दर्जा देते हुए पाग, चादर एवं माला से स्वागत किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ रामनरेश सिंह ने कहा कि 1974 में देश में व्याप्त भ्रष्टाचार, भाई-भतीजावाद एवं परिवारवाद के खिलाफ आंदोलन प्रारंभ किया गया था। कांग्रेस नेत्री इंदिरा गांधी ने देश के संविधान की धज्जियां उड़ते हुए न्यायपालिका, कार्यपालिका एवं विधायि‍का पर अंकुश लगाते हुए आपातकाल की घोषणा कर दी। जब इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने इंदिरा गांधी के लोकसभा की सदस्यता समाप्त कर दी थी एवं जयप्रकाश नारायण के नेतृत्व में संपूर्ण क्रांति का बिगुल बज चुका था, उसी वक्त कांग्रेस के तत्कालीन नेतृत्व में संविधान की हत्या कर दी् सभी विपक्षी पार्टी के नेताओं को जेल में बंद कर दिया गया था। इतना ही नहीं सभी मीडिया पर भी प्रतिबंध लगाकर लोकतंत्र की हत्या कर दी गई। आज वही कांग्रेस संविधान खतरे की बात किस मुंह से कर रही है। इस मौके पर नरेंद्र कुमार ऋषिदेव, पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ विजय शंकर चौधरी, केशव प्रसाद गुड्डू, दिलीप कुमार सिंह, जयंत मिश्रा, सुरेंद्र नारायण पाठक, श्याम पौद्दार, मनोज पाठक, रामदेव पंडित, जगदीश प्रसाद यादव, विमलेंदु ठाकुर, मनोज गुप्ता आदि मौजूद थे।

कोई टिप्पणी नहीं