सुपौल। निर्मली अनुमंडल क्षेत्र के कुनौली बाजार में बाढ़ और बारिश के पानी का जमावड़ा होने से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। एक तरफ कोसी तो दूसरी तरफ नेपाल ने आने वाली खारो और जीता धार उफान पर है। जीता धार व बारिश का पानी कुनौली बाजार में फैल गया है। बाजार की सड़कें डूब गई है। दर्जनों घरों में बाढ़ का पानी प्रवेश कर गया है। बाढ़ और बारिश से तबाही झेल रहे कुनौली बाजार के लोगों ने पोस्ट ऑफिस के समीप रोड जाम कर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन की सूचना पर पहुंची पुलिस की गाड़ी का भी गुस्साए लोगों ने घेराव कर लिया। प्रदर्शनकारी शांति वन के पास सुरक्षा बांध निर्माण व जल निकासी की मांग कर रहे थे। सूचना पर निर्मली सीओ विजय प्रताप सिंह भी पहुंचे। इसके बाद उनके द्वारा काफी देर तक लोगों को समझा-बुझाकर शांत करवाया गया। सीओ ने बताया कि कुनौली थाना क्षेत्र स्थित कुनौली बाजार में बाढ़ और बारिश के पानी का जमाव हुआ है। विभागीय स्तर से साभी प्रयास किये जा रहे हैं। आपदा के मद्देनजर विभाग गंभीर है। बाढ़ प्रभावित लोगों ने बताया कि प्रत्येक साल नेपाल से बहकर आने वाली खारो व जीता नदी का पानी भारतीय प्रभाग के कुनौली वार्ड नंबर 01 से 09 तक तबाही मचाती है। जिससे उनलोगों को भोजन पर भी आफत है। घर में सोना मुश्किल हो गया है। हमेशा छोटे बच्चों के डूबने की आशंका बनी है। चूल्हा भींगने से खाना पकाना भी मुश्किल है। बताया कि हमारी समस्या को सुनने वाला कोई नहीं है। बताया कि जब तक कुनौली बॉर्डेर से लेकर कुनौली भंसार स्थित शांति वन व उससे आगे सीमा सुरक्षा बांध का निर्माण नहीं होगा, तब तक हम सबों की समस्या का निदान नहीं होगा। वर्षों से अधिकारी, सांसद व विधायक के द्वारा सिर्फ आश्वासन मिलता रहा है। कुनौली के मुखिया दिलीप रजक ने बताया कि पीड़ितों की बाढ़ की समस्या जायज है। इसके निदान की आवश्यकता है। अंचलाधिकारी श्री सिंह ने बताया कि पीड़ित परिवारों को तत्काल सूखा राशन दिया जायेगा।
नेपाल ने बह कर भारत की ओर आने वाली खारो और जीता धार उफान पर, निर्मली अनुमंडल के कुनौली में घुसा पानी
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं