सुपौल। छातापुर प्रखंड मुख्यालय के वार्ड नंबर 15 में रविवार की सुबह खेत पटवन कर रहे युवक की करंट की चपेट में आने से मौके पर मौत हो गई। मृतक युवक जगदीश मुखिया का पुत्र 27 वर्षीय रवींद्र कुमार मेहता बताया जा रहा है। रवींद्र घर का इकलौता चिराग था और उसकी असामयिक हुई मौत के बाद उसके घर चीख पुकार मच गई। वहीं गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया है। हादसे की जानकारी के बाद थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सुपौल भेज दिया। जानकारी के बाद मुखिया प्रतिनिधि मकसूद मसन, पंसस प्रतिनिधि मो साबीर, पूर्व पंसस चंदन राम, वार्ड सदस्य नवीजउद्दीन व जयकुमार राम सहित कई लोग मृतक के घर पहुंचे और घटना पर दुख व्यक्त किया। जनप्रतिनिधियों ने परिजनों को ढांढस बंधाते हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। परिजनों ने बताया कि रवींद्र घर से पश्चिम स्थित अपने खेत में शनिवार से ही फसल की सिंचाई कर रहा था। रविवार सुबह पुनः वह सिंचाई करने खेत पहुंचा था। जहां वह मोटर से जुडे करंट प्रवाहित तार की चपेट में आ गया। हांलाकि उसकी मौत तक्षण ही हो गई थी। बावजूद उसे सीएचसी छातापुर ले जाया गया। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया कि मृतक दो भाई था जिसमें उसके छोटे भाई चंदन की मौत सात वर्ष पूर्व अंबाला में ट्रेन से गिरकर हो गई थी। लिहाजा घर परिवार की सारी जिम्मेवारी रवींद्र के पर थी। लेकिन रवींद्र की भी असामयिक मौत हो जाने के बाद उसके घर पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। रवींद्र की पत्नी 25 वर्षीय कल्पना देवी चार माह की गर्भवती बताई जा रही है। जो दहाड़ मार-मार कर रो रही थी। उसके छोटी छोटी तीन बच्ची है। जिसके सिर से पिता का साया छीन गया है। मां बचिया देवी और पिता जगदीश मेहता का अपने घर इकलौते चिराग के बुझ जाने से रो रोकर बुरा हाल बना है। अंचलाधिकारी राकेश कुमार ने बताया कि सरकारी मुआवजा के लिए शव का पोस्टमार्टम कराना आवश्यक है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के उपरांत आश्रितों को मुआवजा मिले इसके लिए विद्युत विभाग को प्रतिवेदन भेजा जाएगा।
छातापुर : करंट लगने से खेत में पटवन कर रहे किसान की मौत, घर का इकलौता चिराग था मृतक
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)

कोई टिप्पणी नहीं