Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

किशनपुर : काम कर वापस घर लौट रहे टाइल्स-मार्बल्स मिस्त्री को अज्ञात अपराधियों ने मारी गोली



सुपौल। किशनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच 57 पर एसएसबी कैंप आसानपुर कुपहा गांव के समीप बुधवार की रात अज्ञात अपराधियों ने सरायगढ़ पंचायत के झाझा वार्ड नंबर 07 निवासी स्व रामाकांत मंडल के 28 वर्षीय पुत्र टाइल्स मार्बल्स मिस्त्री सूरज मंडल को गोली मारकर घायल कर दिया। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि घायल सूरज मंडल अपने पड़ोस के दुर्गानंद कुमार मंडल और विजय कुमार मंडल के साथ एक ही बाइक पर सवार होकर निर्मली से टाइल्स लगाकर अपने घर लौट रहा था। विजय मंडल बाइक चला रहा था। जबकि दुर्गानंद मंडल और सूरज मंडल बाइक पर पीछे बैठा हुआ था। एसएसबी कैंप आसनपुर कुपहा गांव के समीप रात के करीब 09 बजे एक बाइक पर सवार अज्ञात तीन अपराधियों ने इन लोगों को रूकने का इशारा किया। लेकिन यह तीनों व्यक्ति बाइक नहीं रोका। जिसके कारण अज्ञात अपराधियों ने पीछे से गोली चला दिया। जिसमें बाइक पर सबसे पीछे बैठे सूरज मंडल को दाएं पैर में गोली लग गया। घायल सूरज मंडल को सीएचसी भपटियाही में भर्ती कराया। डॉ शहनवाज आलम ने घायल सूरज मंडल का इलाज किया। प्राथमिक उपचार के बाद घायल को बेहतर उपचार के लिए सदर अस्पताल सुपौल रेफर कर दिया। सदर अस्पताल सुपौल में डॉक्टर ने इलाज के बाद घायल सूरज मंडल को उनके घर भेज दिया। डॉक्‍टर ने बताया कि घायल सूरज मंडल खतरा से बाहर है। घटना की सूचना पर भपटियाही और किशनपुर थाना पुलिस सीएचसी पहुंचकर घायल सूरज मंडल और उसके साथियों से पूछताछ किया।

कोई टिप्पणी नहीं