सुपौल। नगर भवन (टाउन हॉल) में अनुमंडल पदाधिकारी त्रिवेणीगंज, निर्मली एवं वीरपुर के सौजन्य से आयोजित जिला स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी, टीएलएम मेला एवं विभिन्न बौद्धिक प्रतियोगिताओं का भव्य समापन संपन्न हुआ। कार्यक्रम में जिले भर से आए छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपनी रचनात्मकता तथा वैज्ञानिक सोच का शानदार प्रदर्शन किया।
प्रदर्शनी में छात्रों द्वारा प्रस्तुत नवाचारों और शैक्षणिक मॉडलों ने आगंतुकों का ध्यान आकर्षित किया। वहीं वाद-विवाद, समूह चर्चा और एक्सटेम्पोर (तत्काल भाषण) प्रतियोगिताओं में प्रतिभागियों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला।
वाद-विवाद प्रतियोगिता के विजेता: “Online मित्र उतने ही अच्छे होते हैं जितनी व्यक्तिगत मित्र” विषय पर आर.एस.एम. पब्लिक स्कूल, सुपौल की आराध्या कुमारी एवं नंदनी कुमारी विजेता रहीं।
“विद्यार्थी की सफलता के लिए खेल से ज्यादा किताबें महत्वपूर्ण हैं” विषय पर +2 उच्च विद्यालय हरिहरपुर (छातापुर) के पीयूष कुमार राय एवं नीलू कुमारी विजेता रहे।
“आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस मानव रचनात्मकता के लिए खतरा है” विषय पर मध्य विद्यालय मलहद्द की दीक्षा कुमारी एवं अंकित आनंद विजेता रहे।
“इंटरनेट एवं मोबाइल फोन एक वरदान है” विषय पर +2 उच्च विद्यालय सुखपुर की आयत अफरोज एवं खुशी कुमारी विजेता रहीं।
“कोशी नदी बिहार के लिए अभिशाप है या संपत्ति का स्रोत बन सकती है” विषय पर +2 एल.एन.एल.एन. प्रोजेक्ट गर्ल्स उच्च विद्यालय, त्रिवेणीगंज की कोमल कुमारी एवं विभा परिहार विजेता रहीं।
ग्रुप डिस्कशन प्रतियोगिता: “बिहार में बापू—चम्पारण सत्याग्रह का प्रभाव” विषय पर उच्च माध्यमिक विद्यालय चकडुमरिया की निशा कुमारी विजेता रहीं।
“साहित्य और बिहार” विषय पर उच्च माध्यमिक विद्यालय बारा एकमा की राजलक्ष्मी विजेता रहीं।
एक्सटेम्पोर प्रतियोगिता परिणाम: कक्षा 6-8: प्रथम – जिज्ञासा सिंह, द्वितीय – श्रुति श्रेया, तृतीय – पिंटू कुमार
कक्षा 9-12: प्रथम – आर्यन राज, द्वितीय – राजनंदनी कुमारी, तृतीय – एम.एस. वास्कोडिगामा
कार्यक्रम का मूल्यांकन जिले के प्रतिष्ठित शिक्षाविदों की निर्णायक मंडली द्वारा किया गया। इस अवसर पर उप विकास आयुक्त सुश्री सारा अशरफ एवं जिला शिक्षा पदाधिकारी संग्राम सिंह ने विजेताओं को बधाई देते हुए कहा कि ऐसे आयोजन छात्रों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण, तार्किक क्षमता और आत्मविश्वास को बढ़ावा देते हैं।
अंत में मयंक कुमार ने धन्यवाद ज्ञापन किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में अनुज कुमार, सुजीत कुमार, अवधेश कुमार, श्रवण कुमार और नौशाद सहित अन्य कर्मियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। जिला प्रशासन ने सभी प्रतिभागियों और आयोजकों की सराहना की।

कोई टिप्पणी नहीं