सुपौल। जिले के पिपरा प्रखंड स्थित गांधी क्लब सभागार भवन में रविवार को शिव शिष्य हरिद्रानंद फाउंडेशन के तत्वाधान में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले भर से आए सजग गुरु भाई एवं बहनों ने भाग लिया।
बैठक का मुख्य उद्देश्य लोगों को भगवान शिव को गुरु मानते हुए उनसे जुड़ने के मार्ग पर विचार-विमर्श करना रहा। वक्ताओं ने कहा कि भगवान शिव ही गुरु हैं और संसार का प्रत्येक व्यक्ति उनका शिष्य बन सकता है। इस दौरान शिव गुरु से जुड़ाव के विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में उपस्थित गुरु भाई-बहनों ने अपने-अपने विचार साझा करते हुए आध्यात्मिक जागरूकता बढ़ाने पर जोर दिया। साथ ही गत माह 22 फरवरी 2026 को गणपतगंज में आयोजित शिव गुरु महोत्सव के क्षेत्रीय प्रभाव पर भी विस्तार से चर्चा की गई। प्रतिभागियों ने बताया कि इस आयोजन से लोगों में आध्यात्मिक चेतना का प्रसार हुआ है।
कार्यक्रम में जिले के विभिन्न प्रखंडों से आए लोगों की सक्रिय भागीदारी रही, जिससे बैठक सार्थक और प्रेरणादायक साबित हुई।

कोई टिप्पणी नहीं