Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

राष्ट्रीय सार्वजनिक मेला समिति की बैठक संपन्न, शिक्षा व मेला प्रबंधन पर हुई विस्तृत चर्चा



सुपौल। राष्ट्रीय सार्वजनिक मेला समिति सुपौल की प्रबंध समिति की महत्वपूर्ण बैठक विद्यालय परिसर स्थित ओंकारनाथ सभा भवन में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिलाधिकारी सह समिति के सह-अध्यक्ष सावन कुमार ने की।

बैठक में आगामी शैक्षणिक सत्र को लेकर विभिन्न कार्य योजनाओं पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। विशेष रूप से विद्यालय में शिक्षकों की बहाली, सेवा अधिग्रहण, शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार तथा प्रशासनिक व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने जैसे मुद्दों पर चर्चा हुई। इसके साथ ही मेला से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों, जैसे मेला परिसर में मवेशी हाट की बंदोबस्ती और अन्य व्यवस्थाओं को लेकर भी व्यापक मंथन किया गया।

जिलाधिकारी ने बैठक के दौरान सभी संबंधित पदाधिकारियों और समिति के सदस्यों को निर्देश दिया कि वे तय किए गए बिंदुओं पर गंभीरता से कार्य करें और समयबद्ध तरीके से योजनाओं को धरातल पर उतारें। उन्होंने कहा कि शिक्षा और मेला दोनों ही क्षेत्र जिले की पहचान से जुड़े हैं, इसलिए इनके सुचारू संचालन में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए।

बैठक में कई प्रमुख गणमान्य लोग उपस्थित रहे, जिनमें मो. हारूण रशीद, संजीव नयन गुप्ता, प्रवीण कुमार सिंह, ओम प्रकाश यादव, सतीष कुमार चौधरी, राजेन्द्र प्रसाद यादव, नागेन्द्र नारायण ठाकुर, युगल किशोर अग्रवाल, उदयकान्त झा, जगदीश प्रसाद यादव, अनिल संथालिया एवं रतीश कुमार शामिल थे। बैठक को लेकर समिति के सदस्यों ने विश्वास जताया कि लिए गए निर्णयों से न केवल शैक्षणिक व्यवस्था मजबूत होगी, बल्कि मेला प्रबंधन भी अधिक सुव्यवस्थित और प्रभावी बनेगा।

कोई टिप्पणी नहीं