सुपौल। किसनपुर प्रखंड क्षेत्र के मेहासिमर पंचायत स्थित मधुरा गांव के वार्ड नंबर 12 में गुरुवार की सुबह स्टैंड पंखा में करंट आने से एक महिला की मौत हो गयी। जानकारी अनुसार प्रदीप यादव की 35 वर्षीया पत्नी पवनी देवी गुरुवार की सुबह करीब 6:00 बजे में घर की सफाई कर रही थी। तभी पंखा में करंट आने की वजह से उसकी घटना पर ही मौत हो गयी। मृतका को दो पुत्र है। मृतका के पति प्रदीप यादव सुबह खेत में काम करने के गया था। दोनों लड़का घर पर नहीं था। घर सुनसान होने की वजह से कोई भी उसे बचा भी नहीं सका। घटना के की सूचना किशनपुर पुलिस को दी गयी। थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार ने बताया कि मृतका के शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।
किशनपुर : घर की सफाई कर रही महिला की करंट लगने से मौत
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं