Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

जन संवाद में डीएम ने सुनी आमजनों की समस्याएं, 30 आवेदन प्राप्त



सुपौल। समाहरणालय में जिलाधिकारी सावन कुमार की अध्यक्षता में जन संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान जिलाधिकारी ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे आमजनों की समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरता से सुना।

जन संवाद के दौरान आमजनों द्वारा अपनी विभिन्न समस्याओं से संबंधित कुल 30 आवेदन पत्र जिलाधिकारी के समक्ष प्रस्तुत किए गए। जिलाधिकारी ने संबंधित लोगों की समस्याओं को सुनते हुए आवेदनों के शीघ्र निष्पादन का आश्वासन दिया।

उन्होंने प्राप्त सभी आवेदन पत्रों पर त्वरित एवं नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया। डीएम ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि आमजनों की समस्याओं के निष्पादन में अनावश्यक विलंब नहीं हो तथा प्रत्येक आवेदन पर नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

जन संवाद के माध्यम से आम लोगों को अपनी समस्याएं सीधे जिला प्रशासन के समक्ष रखने का अवसर मिला। जिला प्रशासन द्वारा प्राप्त शिकायतों के समाधान की दिशा में आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

कोई टिप्पणी नहीं